लाइव न्यूज़ :

छोटा विमान पैराग्लाइडर से टकराया, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 22, 2021 08:48 IST

Open in App

फुलशियर (अमेरिका), 22 दिसंबर (एपी) अमेरिका के ह्यूस्टन के निकट एक छोटे विमान के पैराग्लाइडर से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह हुई।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के मुताबिक, एक इंजन वाले विमान ‘सेस्ना 208’ ने ह्यूस्टन के बुश इंटरकॉन्टिनेंटल हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और टेक्सास के फुलशियर के निकट सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर वह एक पैराग्लाइडर से टकरा गया।

एफएए ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

‘फोर्ट बेंड काउंटी प्रेसिंक्ट 3 कांस्टेबल’ के कार्यालय के अनुसार, टक्कर के बाद पैराग्लाइडर एक घर पर गिरा, जबकि विमान एक शूटिंग रेंज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

फोर्ट बेंड काउंटी चिकित्सा जांच कार्यालय ने मारे गए लोगों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। विमान टेक्सास के विक्टोरिया जा रहा था। एफएए और अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात