लाइव न्यूज़ :

तालिबान हमले में पुलिसकर्मियों समेत छह की मौत, 30 से ज्यादा घायल

By भाषा | Updated: October 27, 2018 17:39 IST

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने एक व्हाट्सएप संदेश में कहा कि हमले में करीब एक दर्जन अफगानी पुलिसकर्मी और सैनिक मारे गये हैं।

Open in App

काबुल, 27 अक्टूबर (एएफपी) मध्य अफगानिस्तान में पुलिस अधिकारियों और कामगारों को लेकर जा रही एक बस को निशाना बनाकर किये गये एक आत्मघाती कार बम हमले में शनिवार को कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता हिकमतुल्ला दुर्रानी ने बताया कि वर्दक प्रांत की राजधानी मैदान शर में पुलिस परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर बस के प्रवेश करते ही विस्फोट की घटना हुई। विस्फोट की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।

स्वास्थ्य निदेशक सलीम असगरखिल ने बताया कि शहर के अस्पतालों में छह शवों और 31 घायलों को लाया गया।

प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अब्दुल रहमान मंगल ने मरने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि की है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने एक व्हाट्सएप संदेश में कहा कि हमले में करीब एक दर्जन अफगानी पुलिसकर्मी और सैनिक मारे गये हैं।

कौन हैं तालिबान?

अफगान तालिबान  मुख्यतः पश्तून लड़ाकों को गिरोह है। इसकी स्थापना 1994 में हुई थी। 1996 में तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया।  

साल 2002 में अमेरिका के नेतृत्व वाले संयुक्त गठबंधन की सेना ने तालिबान को सत्ता से बाहर किया उसके बाद से यह आतंकवादी संगठन अफगानिस्तान सरकार के खिलाफ छापामार युद्ध कर रहा है।

तालिबान का सरगना मुल्ला मोहम्मद उमर दुनिया के सबसे कुख्यात आतंकवादियों में शुमार होता था। साल 2015 में अफगानिस्तान सरकार ने घोषणा की कि मुल्ला उमर की 2013 में मौत हो गयी थी।

मुल्ला उमर के बाद तालिबान का नेतृत्व मुल्ला अख्तर मंसूर के हाथों में आ गया। अख्तर मई 2016 में एक ड्रोन हमले में मारा गया। अख्तर के बाद मोहम्मद रसूल ने तालिबान की कमान संभाली।

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट