लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर छह और देशों के पूर्ण टीकाकरण करा चुके यात्रियों को देगा पृथकवास से छूट

By भाषा | Updated: November 26, 2021 15:54 IST

Open in App

सिंगापुर, 26 नवंबर सिंगापुर वैश्विक कनेक्टिविटी के साथ एक अंततराष्ट्रीय विमानन केंद्र के रूप में अपने दर्जे को पुन: प्राप्त करने की कोशिश के तहत छह और देशों के पूर्ण टीकाकरण करा चुके यात्रियों को अगले महीने से पृथकवास से छूट देगा। राष्ट्रीय विमानन प्राधिकरण ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

सिंगापुर नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएस) ने बताया कि थाईलैंड के पूर्ण टीकाकरण करा चुके यात्रियों को 14 दिसंबर से पृथकवास में रहने की आवश्यकता नहीं होगी और कंबोडिया, फिजी, मालदीव, श्रीलंका और तुर्की से आने वाले यात्रियों को यह सुविधा 16 दिसंबर से दी जाएगी।

इसी के साथ सिंगापुर ने जिन देशों के पूर्ण टीकाकरण करा चुके यात्रियों को पृथक-वास से छूट दी है, उनकी संख्या बढ़कर अब 27 हो गई है। इन देशों के यात्रियों को पृथकवास में रहने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें केवल कोविड-19 की जांच करानी होगी, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो।

सीएएएस ने बताया कि कोविड-19 से पहले देश के चांगी हवाई अड्डे पर रोजाना उतरने वाले लोगों में से 60 प्रतिशत लोग इन्हीं 27 देशों के हुआ करते थे।

‘चैनल न्यूज एशिया’ ने सीएएएस के हवाले से कहा, ‘‘यह नवीनतम विस्तार चांगी के नेटवर्क को और व्यापक करेगा तथा वैश्विक कनेक्टिविटी के साथ सिंगापुर को एक अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्र के रूप मे पुन:स्थापित करने में मदद करेगा।’’

इस बीच, सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अलग समाचार विज्ञप्ति में बताया कि देश एक दिसंबर की रात 11 बनकर 59 मिनट से ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, लिकटेंस्टीन और स्लोवाकिया को श्रेणी-तीन के देशों के रूप में वर्गीकृत करेगा।

उसने बताया कि इन छह यूरोपीय देशों में ‘‘खराब होते हालात’’ के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। श्रेणी-तीन में शामिल देशों से आने वाले यात्रियों को सिंगापुर पहुंचने के बाद 10 दिन पृथकवास में रहना होता है और कोविड-19 संबंधी जांच करानी होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना