लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ने कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रवासियों की परमिट रद्द करने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 17:25 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 31 जुलाई सिंगापुर ने शनिवार को नयी कोविड-19 सुरक्षा नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले प्रवासियों का स्थायी निवास परमिट और दीर्घकालिक पास रद्द करने की चेतावनी दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जो स्थानीय निवास (पीआर) और दीर्घकालिक पास धारक नये नियमों का अनुपालन नहीं करेंगे उननका परमिट या पास रद्द किया जा सकता है।’’

स्ट्रेट टाइम्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि यह चेतावनी ऑस्ट्रेलिया और चीन के जियांग्सू प्रांत में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सीमा पर प्रवेश को कठिन बनाने के सिंगापुर के फैसले के बीच आई है। नयी नियमावली सोमवार को रात 11 बजकर 59 मिनट से लागू होगी।

चैनल न्यूज एशिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि गत 21 दिनों में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर आने वाले लोगों को अब सात के बजाय 14 दिनों तक गृह पृथकवास में रहना होगा। ऐसे यात्री 14 दिनों के पृथकवास की अवधि समर्पित सुविधा में व्यतीत कर सकते हैं या अपने आवास में रह सकते हैं, लेकिन आवास में रहने की अनुमति अकेले रहने की सुविधा होने पर या परिवार के अन्य सदस्यों को भी पृथकवास अवधि में रहने का आदेश होने पर दी जाएगी। वहीं, जियांग्सू से आने वाले यात्रियों के लिए पृथकवास की अवधि सात दिन होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल