लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर की भारत से पूर्ण टीकाकरण वाले यात्रियों को पृथक-वास से छूट देने की योजना

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:01 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर , 15 नवंबर सिंगापुर 29 नवंबर से भारत एवं इंडोनेशिया के पूर्ण टीकाकरण वाले यात्रियों को पृथक-वास मुक्त यात्रा की अनुमति देने की योजना बना रहा है। इससे सिंगापुर उम्मीद कर रहा है कि उसे एक अंतरराष्ट्रीय संपर्क केंद्र का अपना दर्जा फिर से प्राप्त करने में मदद मिलेगी। सोमवार को मीडिया में ऐसी खबर आयी।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार फिलहाल कनाडा, आस्ट्रेलिया और जर्मनी समेत 13 ऐसे देश हैं जो सिंगापुर के टीकाकृत यात्रा लेन (वीटीएल) के अंतर्गत आते है।

स्ट्रेट टाईम्स ने खबर दी है कि भारत एवं इंडोनेशिया से आने वाले यात्री 29 नवंबर से पृथक-वास मुक्त यात्रा योजना के तहत सिंगापुर में कदम रख पायेंगे। उसके अलावा, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के यात्री छह दिसंबर से वीटीएल योजना के तहत सिगापुर में दाखिल हो पायेंगे।

वीटीएल के तहत यात्रियों को सिंगापुर पहुंचने पर घर में ही ठहरने (पृथक वास) का नोटिस नहीं दिया जाता है। इसके बजाय उन्हें यात्रा पर रवाना होने से पहले दो दिन के अंदर कराये गये परीक्षण की जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी है और पहुंचने पर उन्हें पीसीआर जांच से गुजरना पड़ेगा।

सोमवार को कोविड-19 बहु मंत्रालयी कार्यबल संवाददाता सम्मेलन में परिवहन मंत्री एस ईश्वरन ने कहा कि सिंगापुर एवं भारत टीकाकरण प्रमाणपत्रों को परस्पर मान्यता देने पर विचार कर रहे हैं।

बारह नवंबर से भारत ने सिंगापुर द्वारा टीकाकरण प्रमाणपत्रों को मान्यता देना शुरू कर दिया है।

सिंगापुर नागर विमानन प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वीटीएल के एक एक चरण का विस्तार करने से उसे ‘जनस्वास्थ्य के साथ बिना समझौता किये विमान यात्रा सुरक्षा बहाल करने’ की अनुमति मिलती है तथा इससे सिंगापुर को वैश्विक कनेक्टिविटी के साथ अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्र का दर्जे पर फिर से दावा करने एवं उसे प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना