लाइव न्यूज़ :

Singapore Court: 2019 में छात्रा से दुष्कर्म, 26 वर्षीय भारतीय नागरिक को 16 साल की जेल और 12 कोड़े मारने की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2023 11:31 IST

Singapore Court: सफाईकर्मी चिन्नैया ने विश्वविद्यालय की एक छात्रा का तब पीछा किया था, जब वह देर रात को एक बस अड्डे की ओर जा रही थी और फिर उस पर वार कर उसे एक जंगल की ओर घसीटकर ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने अपहरण और चोरी के आरोपों को भी ध्यान में रखकर सजा सुनाई।चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर इतनी बुरी तरह से चोटें आई थीं कि तब उसका प्रेमी भी अस्पताल में उसे पहचान नहीं पाया था।अदालत को इस मामले की सुनवाई में चार साल का वक्त लगा, क्योंकि मनोरोगी चिन्नैया का इलाज किया जा रहा था।

Singapore Court: सिंगापुर की एक अदालत ने 26 वर्षीय भारतीय नागरिक को 2019 में एक छात्रा से दुष्कर्म के जुर्म में 16 साल की जेल और 12 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। अदालत ने अपहरण और चोरी के आरोपों को भी ध्यान में रखकर सजा सुनाई।

 

‘टुडे’ अखबार की खबर के मुताबिक, सफाईकर्मी चिन्नैया ने विश्वविद्यालय की एक छात्रा का तब पीछा किया था, जब वह देर रात को एक बस अड्डे की ओर जा रही थी और फिर उस पर वार कर उसे एक जंगल की ओर घसीटकर ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था।

पीड़िता को चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर इतनी बुरी तरह से चोटें आई थीं कि तब उसका प्रेमी भी अस्पताल में उसे पहचान नहीं पाया था। यह घटना चार मई 2019 को हुई थी। अदालत को इस मामले की सुनवाई में चार साल का वक्त लगा, क्योंकि मनोरोगी चिन्नैया का इलाज किया जा रहा था।

उप लोक अभियोजक (डीपीपी) कायल पिल्लै ने बताया कि दुष्कर्म करने के बाद चिन्नैया पीड़िता का सामान भी अपने साथ ले गया था। पीड़िता को किसी तरह अपना मोबाइल फोन मिल गया था, जिसके बाद उसने अपने प्रेमी को फोन किया और पुलिस को इसकी सूचना देने को कहा। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। चिन्नैया को पांच मई 2019 को गिरफ्तार कर लिया गया था।

टॅग्स :सिंगापुरकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल