लाइव न्यूज़ :

पाक में सिंध प्रांत की सरकार ने डेनियल पर्ल के हत्यारोपी को रेस्ट हाउस भेजने की अधिसूचना जारी की

By भाषा | Updated: February 7, 2021 19:32 IST

Open in App

कराची, सात फरवरी पाकिस्तानी अधिकारियों ने अलकायदा के आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख को जेल से कराची केंद्रीय कारागार के परिसर में एक नवनिर्मित भवन में भेजने की अधिसूचना जारी की है। वह अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण एवं हत्या मामले में मुख्य आरोपी है।

न्यायमूर्ति उमर अता बांदियाल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने ब्रिटेन में जन्में शेख (46) को मौत की सजा का सामने करने वाले कैदियों की कोठरी से सरकारी रेस्ट हाउस में भेजने का आदेश दिया था, जिसके बाद शनिवार को अधिसूचना जारी की गई।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने सिंध के गृह विभाग द्वारा छह फरवरी को जारी अधिसूचना का हवाला देते हुए एक खबर में कहा है कि सभी संदिग्धों को वहां भेजा जाना है, ताकि वे अपने परिवार से मिल सकें।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘बहरहाल, बाहरी दुनिया से जुड़ने के लिए इंटरनेट, टेलीफोन और कोई अन्य उपकरण या संचार के साधन मुहैया नहीं कराए जाएंगे।’’

अखबार ने कहा कि इसमें संदिग्ध के परिवार के लोग प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक उनसे मिल पाएंगे, लेकिन वे बाहर से कोई सामान लेकर वहां नहीं जा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'