लाइव न्यूज़ :

परमाणु समझौते पर अहम सहमति बनी : रुहानी

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:52 IST

Open in App

तेहरान, 20 मई (एपी) ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने बृहस्पतिवार को विश्व शक्तियों के साथ परमाणु समझौते को बहाल करने के लिए जारी वार्ता के नतीजे आने से पहले ही आशावादी आकलन पेश किया। उन्होंने दावा किया है कि राजनयिकों में ‘अहम’ सहमति बन गई है जबकि इस वार्ता में शामिल अन्य देशों का मानना है कि चुनौती अब भी बाकी है।

रुहानी का बयान ऐसे समय आया है जब 18 जून को देश में चुनाव होने हैं ओर यह तय होना है कि अपेक्षाकृत उदार धार्मिक नेता व मौजूदा राष्ट्रपति का स्थान कौन लेगा। रुहानी के शासन काल में यह परमाणु समझौता हुआ था और चुनाव से पहले उनके दावे से सुधारवादी और उदार प्रत्याशी को लाभ मिल सकता है जो मौजूदा राष्ट्रपति के एजेंडे का समर्थन कर रहे हैं जबकि चुनाव में पहले ही माना जा रहा है कि कट्टपंथी उम्मीदवार को बढ़त हासिल है।

कई पेट्रोकेमिकल परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए रुहानी ने जोर देकर कहा कि ‘‘अहम मुद्दों जैसे प्रतिबंध’ पर राजनयिकों में सहमति बन चुकी है जबकि अन्य पर चर्चा जारी है।

रुहानी ने कहा, ‘‘हमने प्रमुख और बड़ा कदम उठाया है और मुख्य समझौता हो चुका है।’’

राष्ट्रपति की टिप्पणी वार्ता में शामिल रूसी राजनयिक मिखाइल उल्यानोव के ट्वीट के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘यह तय है कि वियना वार्ता 21 मई तक पूरी (समझौता)नहीं होगी जैसा कि प्रतिभागियों को उम्मीद थी।’’

उन्होंने स्थिति को खेदजनक परंतु नाटकीय बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'