लाइव न्यूज़ :

शरीफ ने पाक अदालत से कहा- डॉक्टरों की सलाह पर देश नहीं लौट सकता

By भाषा | Updated: August 11, 2021 23:30 IST

Open in App

(एम जुलकरनैन)

लाहौर, 11 अगस्त पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को यहां की एक अदालत से कहा कि वह देश नहीं लौट सकते क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें हवाई यात्रा से बचने और कोविड-19 का खतरा खत्म होने तक अस्पतालों के करीब रहने की सलाह दी है।

वकील अमजद परवेज़ ने शरीफ की मेडिकल रिपोर्ट लाहौर उच्च न्यायालय में दाखिल की है जिसे पूर्व प्रधानमंत्री के कार्डियोथोरेसिक सर्जन डेविड लॉरेंस ने तैयार किया है।

पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराए गए 71 वर्षीय शरीफ नवंबर 2019 से लंदन में रह रहे हैं। उन्हें लाहौर उच्च न्यायालय ने इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी।

लंदन से आई खबरों के मुताबिक, ब्रिटेन के गृह कार्यालय ने वीजा बढ़ाने के पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज सुप्रीमो के आवेदन को खारिज कर दिया है।

रिपोर्ट कहती है, “उन्हें (शरीफ को) हवाईअड्डों और हवाई जहाजों जैसे हर तरह के सार्वजनिक स्थानों की यात्रा और वहां जाने से बचना चाहिए। श्री शरीफ की पाकिस्तान यात्रा और उनके स्वास्थ्य पर इसके प्रभावों के बारे में मेरी राय वही है जो मेरी पिछली चिकित्सा रिपोर्टों में थी - कि उन्हें यात्रा नहीं करनी चाहिए।”

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘उनका लंदन में इलाज चल रहा है, जहां वे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की देखभाल में हैं, जो उनके मेडिकल इतिहास से वाकिफ हैं।’

इस बीच शरीफ के नवासे मोहम्मद जुनैद सफदर की 22 अगस्त को लंदन में शादी है।

पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष और शरीफ की बेटी मरियम नवाज़ ने ट्वीट किया, “ मेरे बेटे जुनैद का निकाह आयशा सैफ-उर-रहमान खान से 22 अगस्त को लंदन में होगा। बदकिस्मती से, मैं उत्पीड़न, फर्जी मामले और ईसीएल (निकास नियंत्रण सूची) में नाम होने की वजह से समारोह में शरीक नहीं हो पाऊंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

विश्व अधिक खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?