लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पाकिस्तान के कराची में सीवेज में विस्फोट, 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2021 19:08 IST

Open in App

कराची, 18 दिसंबर दक्षिण पाकिस्तान के कराची शहर में सीवेज प्रणाली में हुए भीषण गैस विस्फोट में शनिवार को कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है जबकि इतने ही लोग घायल हुए हैं।

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, गैस विस्फोट से एक निजी बैंक परिसर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, कराची के पास में शेरशाह इलाके में इस निजी बैंक की इमारत ढके हुए सीवर के ऊपर बनी हुई थी, और विस्फोट में मरने वालों में ज्यादातर बैंक के ग्राहक और कर्मचारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अभी विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि आग गैस पाइप लाइन में लगी है या फिर सीवर में जमा मिथेन गैस में।

खबर के अनुसार, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह सीवर के गैस में विस्फोट हो सकता है, क्योंकि बैंक की इमारत नाले पर बनी हुई थी। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि विस्फोट गैस पाइप लाइन में हुआ है या फिर सीवेज की गैस में। हम इसकी जांच कर रहे हैं।’’

जिओ टीवी की खबर के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इमारत के मलबे में अभी काफी लोग दबे हुए हैं।

मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दो मशीने बुलायी गई हैं।

जिओ टीवी की खबर के अनुसार, घटनास्थल का घेराव कर लिया गया है और बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना