लाइव न्यूज़ :

सीनेट ने सवसम्मति से सिख पुलिस अधिकारी धालीवाल के नाम पर पोस्ट ऑफिस के नामकरण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 5, 2020 10:25 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच दिसंबर अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने सर्वसम्मति से ह्यूस्टन के उस पोस्ट ऑफिस का नाम सिख पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी, जहां पिछले साल नियमित जांच के लिए वाहन रोकने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कांग्रेस के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा सितंबर में ही द्विदलीय समर्थन से ह्यूस्टन के 315 एडिक्स हावेल रोड स्थित पोस्ट ऑफिस का नाम ‘डिप्टी संदीप सिंह धालीवाल पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग’ करने को अपनी मंजूरी दे चुकी है।

अब इस विधेयक को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हस्ताक्षर के लिए व्हाइट हाउस भेजा जाएगा।

इस विधेयक के अमल के बाद ह्यूस्टन स्थित धालीवाल दूसरा पोस्ट ऑफिस होगा जिसका नाम किसी भारतीय के नाम पर होगा। इससे पहले दक्षिण कैलिफोर्निया में कांग्रेस सदस्य रहे दलीप सिंह सौंध को वर्ष 2006 में यह सम्मान मिला था।

गौरतलब है कि धालीवाल वर्ष 2015 में हैरिस काउंटी शेरिफ कार्यालय में कार्यरत पहले सिख अमेरिकी थे जिन्हें पगड़ी के साथ कार्य करने के नीतिगत फैसले के तहत नियुक्ति मिली। पिछले साल 27 सितंबर को उन्होंने ड्यूटी करते दौरान अपने प्राण गंवाए।

धालीवाल के पिता प्यारा सिंह धारीवाल ने कहा, ‘‘हमारा परिवार बेटे के कार्यों के प्रति प्यार और समर्थन के लिए अभारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब