लाइव न्यूज़ :

भारत, इंडोनेशिया के यात्रियों के लिए पृथकवास मुक्त यात्रा से सिंगापुर के व्यवसाय को मिल सकता है बढ़ावा: खबर

By भाषा | Updated: November 17, 2021 17:05 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 17 नवंबर कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके भारत और इंडोनेशिया के यात्रियों के लिए 29 नवंबर से पृथकवास-मुक्त यात्रा की अनुमति देने की सिंगापुर की योजना से यहां के व्यवसाय को एक बड़ा बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि यात्रियों को यात्रा से पहले एक निगेटिव कोविड-19 जांच रिपोर्ट की आवश्यकता होगी जो कुछ यात्रियों को हतोत्साहित कर सकती है। यह बात बुधवार को यहां एक मीडिया की खबर में कही गई है।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ समाचारपत्र की खबर में कहा गया है, सिंगापुर 29 नवंबर से भारत और इंडोनेशिया के लिए सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर टीकाकरण यात्रा पंक्ति (वीटीएल) की योजना बना रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह वैश्विक सम्पर्क के साथ एक अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्र के रूप में देश की स्थिति को ‘‘पुनः हासिल और पुनर्निर्मित’’ करना चाहता है।

हालांकि, भले ही दो वीटीएल 29 नवंबर से शुरू होने वाले हैं लेकिन उड़ान से पहले और आगमन पर आरटीपीसीआर जांच कराने की आवश्यकता लागत-सचेत यात्रियों को हतोत्साहित कर सकती है। ऐसे यात्रियों की संख्या इन मार्गों के यात्रियों में अधिक है।

इंडोनेशिया के साथ व्यवस्था भी केवल एक ओर वाली है। इसके तहत उस देश के आगंतुकों को बिना पृथकवास के सिंगापुर में आने की अनुमति है।

जो भारत की यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए वर्तमान में चांगी और भारत के अन्य हवाई अड्डों के बीच कोई व्यावसायिक उड़ानें नहीं हैं। हालांकि दोनों देश सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने सीआईएमबी के निजी बैंकिंग अर्थशास्त्री सोंग सेंग वून के हवाले से कहा, ‘‘हम अभी भी पूर्व-महामारी के समय से बहुत दूर हैं। हमें अभी भी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, उद्योग के विशेषज्ञ अभी भी केवल 2023 और 2024 में यात्रा पूरी तरह से पटरी पर आने की भविष्यवाणी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हमें यह याद रखना चाहिए कि यहां पर्यटकों की एक अतिरिक्त बस कई गुना प्रभाव डाल सकती है और शायद व्यवसायों को बचा सकती है। इंडोनेशिया और भारत और सिंगापुर के लोगों के बीच संबंधों के कारण, ये वीटीएल भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। हालांकि मलेशिया के साथ कॉजवे लिंक शुरू होने बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल