लाइव न्यूज़ :

भारतीय उच्चायुक्त के बाहर हमले के बाद कड़ी सुरक्षा, लंदन में सुरक्षा की समीक्षा करेगा ब्रिटेन

By अंजली चौहान | Updated: March 23, 2023 10:11 IST

ब्रिटिश विदेश सचिव ने कहा कि हिंसा के कृत्यों के बाद पुलिस जांच चल रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यूके सरकार भारतीय उच्चायोग और नई दिल्ली के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि राजनयिक विवाद को सुलझाया जा सके। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानियों के प्रदर्शन पर ब्रिटेन ने दी प्रतिक्रियाभारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को सुरक्षा देने का दिया आश्वसन

लंदन में भारतीय उच्चायुक्त के बाहर हुए हमले पर ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,"उनका देश भारतीय उच्चायुक्त की सुरक्षा की समीक्षा करेगा।

उन्होंने कहा कि हम भारतीय उच्चायोग में सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस के साथ काम कर रहे हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बदलाव भी करेंगे। 

ब्रिटेन की ओर से ये बयान उस वक्त आया है जब अभी बुधवार को ही खालिस्तानी समूहों द्वारा लंदन के वेस्टमिंटर में इंडिया हाउस के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने तोड़फोड़ और भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को नीचे गिरा दिया। ऐसे में ब्रिटेन की ओर से आया ये बयान कई मायनों में बहुत अहम है। 

विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हम हमेशा उच्चायोग और ब्रिटेन में सभी विदेशी मिशनों की सुरक्षा को बेहद गंभीरता से लेंगे और इस तरह की घटनाओं को रोकेंगे और मजबूती से जवाब देंगे। 

ब्रिटिश विदेश सचिव ने कहा कि हिंसा के कृत्यों के बाद पुलिस जांच चल रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यूके सरकार भारतीय उच्चायोग और नई दिल्ली के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि राजनयिक विवाद को सुलझाया जा सके। 

उन्होंने भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि लंदन में भारतीय उच्चायोग में कर्मचारियों के प्रति हिंसा अस्वीकार्य है और मैंने उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। पुलिस की जांच जारी है और हम लंदन में भारतीय उच्चायोग और दिल्ली में भारत सरकार के साथ संपर्क में हैं। 

बता दें कि खालिस्तानी समर्थक वारिस पंजाब डे का मुखिया अमृतपाल के खिलाफ भारत में हो रही कार्रवाई के खिलाफ ही विदेश में ये प्रदर्शन किया गया था। घटनास्थल से आए वीडियो में देखा जा सकता है कि खालिस्तानी समर्थक नारे लगाते हुए भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को नीचे खींचते हुए दिखाया गया है। जानकारी के मुताबिक, आंदोलनकारियों ने परिसर में भी घुसने का प्रयास किया।

टॅग्स :Indian High CommissionभारतLondonIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा