लाइव न्यूज़ :

वैन का सुरक्षा गार्ड नकद जमा करने बैंक में गया, चालक 20 करोड़ रुपये लेकर फरार, जानें माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 21:57 IST

चुंदरीगर रोड पर ‘स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान’ की इमारत के अंदर गया तो सुरक्षा कंपनी में कार्यरत वाहन चालक हुसैन शाह वैन लेकर फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘कैश ट्रांजेक्शन कंपनी’ के क्षेत्रीय संचालन प्रबंधक ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है।चुंदरीगर रोड पाकिस्तान का वित्तीय केन्द्र है, जहां केन्द्रीय बैंक और अन्य कई बैंक स्थित हैं। यह एक असमान्य मामला है। यह घटना नौ अगस्त को दिन-दहाड़े हुई।

कराचीः कराची में एक व्यक्ति कथित तौर पर उस वैन को लेकर फरार हो गया, जिसमें 20 करोड़ रुपये नकद थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वैन का सुरक्षा गार्ड जब नकद जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुंदरीगर रोड पर ‘स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान’ की इमारत के अंदर गया तो सुरक्षा कंपनी में कार्यरत वाहन चालक हुसैन शाह वैन लेकर फरार हो गया। ‘कैश ट्रांजेक्शन कंपनी’ के क्षेत्रीय संचालन प्रबंधक ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

चुंदरीगर रोड पाकिस्तान का वित्तीय केन्द्र है, जहां केन्द्रीय बैंक और अन्य कई बैंक स्थित हैं। मामले की जांच कर रहे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह एक असमान्य मामला है। यह घटना नौ अगस्त को दिन-दहाड़े हुई। हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रह हैं, क्योंकि ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई।’’ विशेष जांच अधिकारी (एसआईओ) चौधरी तारिक ने कहा कि मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है और चालक को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

तारिक ने कहा, ‘‘ सुरक्षा कम्पनी की एक वैन में केन्द्रीय बैंक की नकदी ले जाई जा रही थी और सुरक्षा गार्ड मुहम्मद सलीम के अनुसार, वह नकदी हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बैंक के अंदर गया था। जब वह बाहर आया तो उसने देखा कि वैन वहां नहीं थी। उसने चालक को फोन किया तो उसने कहा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा, क्योंकि वह किसी जरूरी काम से गया है।’’

उन्होंने बताया कि गार्ड के दोबारा फोन करने पर चालक का फोन बंद आया। वैन कुछ किलोमीटर दूर बरामद हुई, लेकिन उसमें नकद नहीं था। नकद के अलावा वैन से हथियार, एक कैमरा और डीवीआर भी गायब है। पुलिस ने चालक के पिता से पूछताछ की है, जिन्होंने बताया कि उनका और उनके परिवार का उस व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है, क्योंकि परिवार ने उसे करीब छह महीने पहले ही घर से बाहर निकाल दिया था।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कराची के ‘बफर जोन’ में एक ‘मनी चेंजर’ के दो गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और संदिग्ध लुटेरों ने एक कर्मचारी को घायल भी कर दिया था। वे उनसे करीब दस लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। 

टॅग्स :पाकिस्तानबैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'