लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने प्रोटीन में हर प्रकार के कोरोना वायरस की दवा ‘बांधने’ वाले ‘पॉकेट’ की खोज की

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:05 IST

Open in App

टोरंटो, 26 जुलाई वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रकार के कोरोना वायरस और कोविड-19 के मरीजों से प्राप्त नमूनों के वायरस जनित प्रोटीन में ऐसे ‘पॉकेट’ का पता लगाया है जिनमें कोरोना वायरस के हर प्रकार पर प्रभावी औषधि ‘बंध’ सकती है। कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इस सुरक्षित और प्रभावी टीके से कोविड-19 महामारी समाप्त हो सकती है।

लेकिन उन्होंने कहा कि ‘टीका-रोधी’ सार्स सीओवी-2 के प्रकार और नए कोरोना वायरस के संभावित उभार से ऐसे उपचार खोजे जा रहे हैं जिनसे सभी प्रकार के कोरोना वायरस से मुकाबला किया जा सकता है। शोध पत्रिका ‘जर्नल ऑफ प्रोटिओम रिसर्च’ में प्रकाशित अध्ययन में कोरोना वायरस के 27 प्रकारों और कोविड-19 मरीजों के हजारों नमूनों से प्राप्त वायरस जनित प्रोटीन का विश्लेषण किया गया है।

अध्ययन में ऐसे ‘सीक्वेंस’ का पता लगाया गया है जिनसे अत्यधिक प्रभावशाली दवा बनाई जा सकती है। दवाएं अकसर प्रोटीन पर बने ‘पॉकेट’ में ‘बंधती’ हैं जो उन्हें कसकर जकड़े रहते हैं जिससे वे प्रोटीन के संपर्क में रहती हैं। वैज्ञानिक, वायरस जनित प्रोटीन के त्रिआयामी ढांचे से ऐसे ‘पॉकेट’ का पता लगा सकते हैं जिनमें दवाएं बंध सकती है।

हालांकि, समय के साथ वायरस अपने प्रोटीन पॉकेट में उत्परिवर्तन कर सकते हैं जिससे दवाएं उसमें फिट न हो सकें। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दवाओं को बांधने वाले कुछ पॉकेट प्रोटीन के काम करने के लिए इतने महत्वपूर्ण हैं कि उन्हें उत्परिवर्तित नहीं किया जा सकता और संबंधित वायरसों में ऐसे पॉकेट समय के साथ संरक्षित होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना