लाइव न्यूज़ :

यह जीव नहीं लेता सांस, बिना ऑक्सीजन के रह सकता है जिंदा, जानें इसके बारे में सबकुछ

By गुणातीत ओझा | Updated: February 27, 2020 16:23 IST

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह जीव जेलीफिश की तरह दिखता है और सांस नहीं लेता है। इसका वैज्ञानिक नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है।

Open in App
ठळक मुद्देजेलीफिश की तरह दिखने वाला यह जीव नहीं लेता सांस, इससे किसी को नुकसान नहींवैज्ञानिक रिसर्च में लगे, कैसे हुआ इस जीव का विकास

आप अभी तक यही जानते होंगे कि धरती पर जितने भी जीव हैं, उन्हें जीने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होगी। तो आपको बता दें कि आपका ऐसा सोचना गलत है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा जीव खोज निकाला है जो बिना ऑक्सीजन के जी रहा है। इस जीव को सांस लेने की जरूरत नहीं है। ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक स्टीफन एटकिंसन ने इसे शानदार और दुर्लभ बताया। स्टीफन एटकिंसन ने कहा, "जब हम 'जानवरों के बारे में सोचते हैं, तो हम बहुकोशिकीय जीवों को दिखाते हैं, जिन्हें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है, जो प्रोटीन्स और बैक्टीरिया सहित कई एकल-कोशिका वाले जीवों के विपरीत हैं।" उन्होंने सीएनएन को बताया, "हमारे शोध में यह पता चला है कि इस जीव में ऑक्सीजन लेने का कोई अंग नहीं है।"

इसमें माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम नहीं है, जिसकी वजह से इसे जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह जीव जेलीफिश की तरह दिखता है और सांस नहीं लेता है। इसका वैज्ञानिक नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला रखा गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह जीव दूसरे जीवों नुकसान नहीं पहुंचाता। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि आखिर यह जीव कैसे विकसित हुआ है।

वैज्ञानिकों ने रिसर्च के दौरान इस जीव को फ्लोरेसेंट माइक्रोस्कोप से देखा। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि इस जीव का विकास कैसे हुआ। फिशनुमा यह जीव किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।

टॅग्स :साइंस न्यूज़साइंटिस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

स्वास्थ्यविज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत की उत्प्रेरक शक्ति

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट