लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया में एंटीबायोटिक प्रतिरोध का जल्दी पता लगाने के लिए तरीका विकसित किया

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:11 IST

Open in App

लंदन, तीन नवंबर वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया में दवाओं के प्रतिरोध का पता लगाने के लिए एक नया और तेज तरीका विकसित किया है। करीब 45 मिनट में पता लगाने वाले इस नए तरीके से डॉक्टरों को सही ढंग से एंटीबायोटिक निर्धारित करने और उनके दुरुपयोग पर रोक लागने में मदद मिल सकती है।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार बैक्टीरिया के नमूनों में एंटीबायोटिक प्रतिरोध का पता लगाने के लिए मानक विधि एक धीमी प्रक्रिया है जिसमें आमतौर पर 12 से 24 घंटे लगते हैं। अनुसंधानकर्ताओं की टीम में ब्रिटेन के शेफील्ड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि नयी तकनीक का वर्णन ‘‘एसीएस सेंसर्स’’ पत्रिका में किया गया है। इस तकनीक में नैनो-तकनीक का उपयोग किया जाता है और इसमें करीब 45 मिनट में प्रतिरोध का पता लग जाता है।

उन्होंने कहा कि इस नयी तकनीक से दवा प्रतिरोधी बैक्टीरिया के खिलाफ चल रही लड़ाई में मदद मिल सकती है। यह ऐसी समस्या है जिसके बारे में अनुमान है कि 2050 तक इससे हर साल एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर 100 खरब (ट्रिलियन) अमेरिकी डॉलर का भार आ सकता है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि नयी विधि में वैक्टीरिया के एकल जीवाणु कोशिकाओं का पता लगाने के लिए नैनोमैकेनिकल सेंसर और लेजर का उपयोग किया जाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'