लाइव न्यूज़ :

स्वीडन में कुरान के जलाने पर भड़के सऊदी और ईरान, कहा नफरत फैलानी की कोशिश, सऊदी विदेश मंत्रालय ने बोला-जानबूझकर की है बेअदबी

By आजाद खान | Updated: April 18, 2022 16:20 IST

स्वीडन में यह हिंसा रसमुस पालूदान के कुरान जलाने के बाद शुरू हुई है जिसका विरोध सऊदी और ईरान भी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वीडन में कुरान के जलाने पर सऊदी अरब ने तीखा ऐतराज जताया है। ईरान ने भी इसके खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है।वहीं स्वीडन में भी इसका विरोध चल रहा है जिसमें कई लोग हिंसा के दौरान घायल हुए हैं।

रियाद: स्वीडन में कुरान को जलाने को लेकर सऊदी अरब ने तीखी नाराजगी जताई है। इससे पहले ईरान ने भी इस पर कड़ी प्रतक्रिया दी थी। आज इस मामले में सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि यह जानबूझकर बेअदबी की गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “विदेश मंत्रालय पवित्र कुरान और मुसलमानों के साथ जानबूझकर की गई बेअदबी और इसके उकसावे के लिए सऊदी अरब की निन्दा को दर्ज करा रहा है।” मंत्रालय ने आगे कहा, “सऊदी अरब संवाद, सहिष्णुता, सह-अस्तित्व फैलाने के पुख्ता प्रयासों के महत्व पर जोर देता है। साथ ही नफरत, चरमपंथ और सभी धर्मों और पवित्र स्थलों के दुर्व्यवहार को त्यागने का समर्थन करता है।”

वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी आलोचना की है और कहा है कि रमजान के महीने में कुरान के साथ बेअदबी ईशनिंदा है। मंत्रालय ने इस घटना को नफरत फैलाने और आजादी के उल्लंघन का उदाहरण बताया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, स्वीडन में धुर-दक्षिणपंथी और एंटी इमिग्रेशन विरोध ग्रुप्स मुस्लिमों को लगातार निशाना बना रहे हैं। ऐसे में इन ग्रुप्स द्वारा कुरान को जलाया गया है जिसके बाद स्वीडन में हिंसा भड़क गई है। हिंसा इतनी भड़की है कि लगातार चौथे दिन रविवार को भी हिंसक झड़प देखने को मिली है। पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बाद हिंसा जारी रहा जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं इस हिंसा में कई गाड़ियो को भी जला दिया गया है। पुलिस ने मामले में अब तक 17 लोगों को पकड़ा है। शनिवार को भी मामला शहर में एक रैली के दौरान हिंसा हुई थी जिसमें एक बस को जला देने का मामला सामने आया था। इन सब घटनाओं को देखते हुए सऊदी अरब और ईरान अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

कौन है यें स्वीडन के धुर-दक्षिणपंथी और एंटी इमिग्रेशन विरोध ग्रुप्स

स्वीडन में धुर-दक्षिणपंथी और एंटी इमिग्रेशन विरोध ग्रुप्स को रसमुस पालूदान चलाते हैं। ये हार्ड लाइन आंदोलन के प्रमुख है। रसमुस पालूदान ने कुरान को जलाया है और वे इसे दोबारा दोहराने की भी बात कही है। इस घटना के गुरूवार से हिंसा हो रही है जिसमें 16 पुलिसवाले जख्मी हुए है। यही नहीं कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। आपको बता दें कि जहां-जहां रसमुस पालूदान की रैली हुई है वहां-वहां हिंसक झड़प हुई है। ये घटनाएं स्टॉकहोम के उपनगरों, लिनशेपिंग और नोरेशेपिंग जैसे शहरों में हुई है। रसमुस पालूदान अपने इस्लाम विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं। 

टॅग्स :सऊदी अरबSwedenईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल