लाइव न्यूज़ :

यहूदी पत्रकार को मक्का में प्रवेश दिलाने पर सऊदी अरब करेगा कड़ी कार्रवाई, इजराइली पत्रकार ने अन्दर जाकर बनाया था वीडियो

By शिवेंद्र राय | Updated: July 22, 2022 20:46 IST

मक्का में यहूदी समेत किसी भी गैर मुस्लिम का प्रवेश पर प्रतिबंध है। मक्का पुलिस ने इजरयली पत्रकार गिल तामारी को मक्का पहुंचने में मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयहूदी पत्रकार गिल तामारी चोरी-छुपे मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का पहुंच गए थेजबकि मक्का में किसी भी गैर मुस्लिम शख्स के प्रवेश पर कड़ा प्रतिबंध हैसऊदी सरकार यहूदी पत्रकार की मदद करने के आरोप में पकड़े गये शख्स के खिलाफ एक्शन लेने जा रही है

नई दिल्ली: पिछले दिनों एक यहूदी पत्रकार सऊदी अरब के मक्का शहर में चोरी-चुपके से पहुंच गया था। किसी गैर मुस्लिम के इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का पहुंच जाने की घटना सामने आने के बाद सऊदी सहित मुस्लिम देशों में बवाल मच गया। सऊदी सरकार ने इस पर बेहद सख्त रुख दिखाया। अब इस मामले में मक्का पुलिस ने एक सऊदी नागरिक को गिरफ्तार किया है जिस पर आरोप है कि उसने यहूदी पत्रकार को मक्का पहुंचने में मदद की। मक्का पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि इस मामले में मदद करने वाले सऊदी नागरिक को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मक्का पूरी दुनिया के मुसलमानों की आस्था का केंद्र है और इस्लाम का सबसे पवित्र शहर है। यहां गैर मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। पिछले दिनों इजरायल के एक चैनल 13 टीवी न्यूज  पर मक्का की एक रिपोर्ट दिखाई थी। इस रिपोर्ट में चैनल के वर्ल्ड न्यूज एडिटर गिल तमारी मक्का शहर में घूमते और रिपोर्टिंग करते हुए दिखाई दिए। गिल तमारी यहूदी धर्म से संबंध रखते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही सऊदी सहित सारे मुस्लिम देशों में खलबली मच गई। मक्का में किसी गैर मुस्लिम का प्रवेश दंडनीय अपराध है। मामला सामने आने के बाद से ही मक्का पुलिस जांच में जुट गई।

इजरायली चैनल 13 टीवी न्यूज के एडिटर गिल तमारी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सऊदी दौरे को कवर करने के लिए सऊदी अरब आने की इजाजत मिली थी। मक्का पहुंचने का वीडियो जारी होने के बाद  गिल तमारी की आलोचना होने लगी। इस घटना के लिए इजरायली चैनल ने मांफी भी मांगी। 

हालांकि सऊदी सरकार अब इस मामले पर गंभीर है। मक्का पुलिस के मीडिया प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब आने वाले हर शख्स को कानूनों का सम्मान करना चाहिए। मक्का पुलिस के मीडिया प्रवक्ता का कहना है कि गैर-मुस्लिम पत्रकार की मक्का पहुंचने में मदद करने के आरोपी शख्स पर कानूनी कार्रवाई होगी। यह मामला अब सऊदी अरब की अदालत में पहुंच गया है।

टॅग्स :सऊदी अरबMeccaइजराइलअमेरिकाइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?