सऊदी अरब के कोड़े मारने की सजा खत्म, दुनिया के मानवाधिकार समूह विरोध करते थे

By भाषा | Updated: April 25, 2020 17:49 IST2020-04-25T17:49:57+5:302020-04-25T17:49:57+5:30

सऊदी अरब में महिलाओं से संबंधित कई नियमों में बदलाव किया गया। यहां महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी  किए गए। इसके अलावा यहां महिलाओं को मैच देखने और साइकिल रेस में भाग लेने जैसी छूटें भी दी गई हैं।

Saudi Arabia to end flogging as a form of punishment | सऊदी अरब के कोड़े मारने की सजा खत्म, दुनिया के मानवाधिकार समूह विरोध करते थे

देश को शारीरिक दंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के मानदंडों के और करीब लाना है। (file photo)

Highlights विवाहेत्तर यौन संबंध, शांति भंग करना और हत्या तक के मामलों में अदालतें आसानी से दोषी को कोड़े मारने की सजा सुना सकती थीं। न्यायालय ने एक बयान में कहा है कि भविष्य में न्यायाधीशों को जुर्माना, जेल या फिर सामुदायिक सेवा जैसी सजाएं चुननी होंगे।

रियादः सऊदी अरब के उच्चतम न्यायालय ने देश में कोड़े मारने की सजा खत्म करने की घोषणा की है। सऊदी अरब के शाह और युवराज (क्राउन प्रिंस) द्वारा मानवाधिकार की दिशा में उठाया गया यह ताजा कदम है।

देश की अदालतों द्वारा दी जाने वाले कोड़े मारने की सजा का पूरी दुनिया के मानवाधिकार समूह विरोध करते हैं क्योंकि कई बार अदालतें 100 कोड़े तक मारने की सजा सुनाती हैं। सऊदी अरब के उच्चतम न्यायालय का कहना है कि ताजा सुधार का लक्ष्य ‘‘देश को शारीरिक दंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के मानदंडों के और करीब लाना है।’’

फिलहाल विवाहेत्तर यौन संबंध, शांति भंग करना और हत्या तक के मामलों में अदालतें आसानी से दोषी को कोड़े मारने की सजा सुना सकती थीं। न्यायालय ने एक बयान में कहा है कि भविष्य में न्यायाधीशों को जुर्माना, जेल या फिर सामुदायिक सेवा जैसी सजाएं चुननी होंगे।

Web Title: Saudi Arabia to end flogging as a form of punishment

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे