लाइव न्यूज़ :

सत्य नाडेला, अमेरिकी सांसदों ने एशियाई अमेरिकियों के खिलाफ नफरती हमलों की निंदा की

By भाषा | Updated: March 13, 2021 13:25 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन,13 मार्च माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नाडेला तथा अमेरिका के कई सांसदों ने कहा है कि वे एशियाई अमेरिकियों के साथ लगातार जारी नफरती कृत्यों से क्षुब्ध हैं और घृणा, नस्लीय भेदभाव तथा हिंसा के सभी रूपों की निंदा करते हैं।

‘एशियन अमेरिकन’ समूह ने बताया कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के आंकडों के अनुसार मार्च से दिसंबर 2020 के बीच एशियाई अमेरिकियों के साथ दुर्व्यवहार की तीन हजार से अधिक घटनाएं हुई हैं, वहीं वर्ष 2019 में यह संख्या 216 थी।

नाडेला ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं विश्व भर में एशियाई अमेरिकियों और एशियाई समुदाए के लोगों के साथ लगातार हो रही घृणा की घटनाओं को लेकर क्षुब्ध हूं, नक्सवाद, घृणा और हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। मैं अन्याय के खिलाफ एशियाई और एशियाई अमेरिकी समुदाय के साथ एकजुट हूं।

नाडेला के ट्वीट के एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि देश में वैश्विक महामारी के दौरान एशियाई-अमेरिकी पर नफरत की भावना से किए गए ‘‘क्रूर’’ हमले अमेरिकी भावना के खिलाफ है।

माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान में कहा कि वह घृणा, नस्लीय भेदभाव और हिंसा के सभी रुपों की निंदा करता है ।

इसबीच कई सांसदों ने एक ऐसा विधेयक पेश करने के लिए एकजुट होने की बात कही है जो कोविड-19 महामारी के दौरान ‘एशियन अमेरिकन एंड पेसेफिक आइलैंडर्स’ (एएपीआई)समुदाय के खिलाफ बढ़े घृणा अपराधों और हिंसा की घटनाओं पर लगाम लगाएगा।

सांसद डोनाल्ड एम पायने ने इन घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा,‘‘ मैं महामारी के दौरान एशियाई अमेरिकियों पर हुए हमलों और दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ घृणा और हिंसा का अमेरिका में कोई स्थान नहीं है। ये हमले बंद होने चाहिए क्योंकि ये निर्दोष लोगों पर कायराना हमले हैं और उस महामारी के लिए अमेरिकी लोगों को जिम्मेदार ठहराते हैं जो हजारे मील दूर शुरू हुई......।’’

सांसद डिआन फिन्सटेन सहित बड़ी संख्या में सांसदों ने भी इन घटनाओं की निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी