लाइव न्यूज़ :

सलमान रश्दी वेंटिलेटर पर, हमले के बाद आंख गंवाने की संभावना, न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने हमलावर की पहचान की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2022 09:25 IST

कार्यक्रम में मौजूद एंडोक्रिनोलॉजिस्ट रीटा लैंडमैन ने कहा कि रश्दी के शरीर पर चाकू के हमले के कई निशान थे जिनमें से एक उनकी गर्दन के दाहिनी ओर था और वह खून से लथपथ पड़े हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान रश्दी की गर्दन पर चोट आई है। सलमान रश्दी घंटों की सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर हैं।रश्दी को उनकी पुस्तक 'द सैटेनिक वर्सेज' के कारण ईरान से मौत की धमकी मिली थी।

न्यूयॉर्कः अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रश्दी पर हुए हमले के बाद उनका इलाज करने वाले चिकित्सक ने कहा कि उनके शरीर पर चाकू के हमले के कई निशान थे जिनमें से एक उनकी गर्दन के दाहिनी ओर था और वह खून से लथपथ पड़े हुए थे। लेखक के बुक एजेंट के अनुसार सलमानरश्दी घंटों की सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर हैं और उनकी एक आंख खराब होने की संभावना है। अमेरिका के प्रतिष्ठित समाचारपत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया है कि रश्दी जिस कार्यक्रम में संबोधित करने वाले थे वहां मौजूद एंडोक्रिनोलॉजिस्ट रीटा लैंडमैन ने मंच पर जाकररश्दी का प्राथमिक उपचार किया था। 

उधर, न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है। पुलिस ने हमले को लेकर जारी बयान में कहा है कि सलमान रश्दी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय हादी मतार के रूप में हुई है जो कि न्यूजर्सी का रहने वाला है। हम सर्च वारंट प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। FBI के सदस्य जांच में हमारी मदद कर रहे हैं। न्यूयॉर्क राज्य पुलिस ने कहा कि चौटाउक्वा में आज हमने जो अनुभव किया वह हमारे लगभग 150 वर्षों के इतिहास में किसी भी चीज के विपरीत एक घटना है। हमारा काम अभी सलमान रश्दी के परिवार के लिए एक संसाधन बने रहना है। हम इस हमले का उद्देश्य समझने के लिए एफबीआई के साथ काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद एंडोक्रिनोलॉजिस्ट रीटा लैंडमैन के मुताबिक, रश्दी के शरीर पर चाकू के हमले के कई निशान थे जिनमें से एक उनकी गर्दन के दाहिनी ओर था और वह खून से लथपथ पड़े हुए थे। लेकिन वह जीवित प्रतीत हो रहे थे और सीपीआर नहीं ले रहे थे। रीटा ने कहा, ‘‘ वहां मौजूद लोग कह रहे थे कि उनकी धड़कन चल रही है।’’ मुंबई में पैदा हुए और बुकर पुरस्कार से सम्मानितरश्दी (75) पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपना व्याख्यान शुरू करने वाले ही थे कि तभी एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और रश्दी को घूंसे मारे और चाकू से उन पर हमला कर दिया।

रश्दी की गर्दन पर चोट आई है। उस समय कार्यक्रम में उनका परिचय दिया जा रहा था। हमले के बाद रश्दी मंच पर गिर गए और उनके हाथों में खून लगा हुआ देखा गया। वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया।रश्दी को मंच पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।रश्दी पर हुए हमले के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रांत की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा है किरश्दी जीवित हैं और उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है तथा अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

रश्दी को उनकी पुस्तक 'द सैटेनिक वर्सेज' के कारण ईरान से मौत की धमकी मिली थी।रश्दी के एजेंट, एंड्रयू वायली ने उनकी स्थिति पर अपडेट दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम 7 बजे से कुछ समय पहले, लेखक वेंटिलेटर पर थे और बोल नहीं सकते थे। चाकू का वार उनके लिवर में हुआ है जो क्षतिग्रस्त हो गया है।" भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक रश्दी को उनकी 1988 में प्रकाशित पुस्तक 'द सैटेनिक वर्सेज' के कारण जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। 30 साल के फतवे के बाद, रश्दी पर यह हमला किया गया है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Salman RushdieNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNew York Plane Accident: 70 यात्री घायल?, ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा एक्सप्रेस की दमकल गाड़ी से टक्कर, वीडियो देखें

क्राइम अलर्ट2 जनवरी को लापता हुई थी निकिता गोडिशाला?, पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से बरामद हुआ चाकू से गोंदा शव, गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने के बाद अमेरिका से भारत भागा?

विश्वTrump warns Venezuelan VP Delcy Rodríguez:सही से काम करिए नहीं तो मादुरो से भी बुरा हश्र करूंगा?, राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज को दी चेतावनी

विश्वNicolas Maduro: 'हैप्पी न्यू ईयर', अमेरिकी हिरासत में न्यूयॉर्क पहुंचने पर बोले राष्ट्रपति मादुरो, वीडियो आया सामने

विश्वजोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रख ली मेयर पद की शपथ, न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट