लाइव न्यूज़ :

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बोले-अमेरिका के प्रेसिडेंट बाइडन के साथ बैठक में कोई खटास नहीं, कई मुद्दों पर बातचीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2021 21:59 IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तनाव कम करने के लिए राजदूतों को पदों पर नियुक्त करने के लिए सहमत हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों नेताओं ने बुधवार को लगभग चार घंटे तक बैठक की।अधिकारी शामिल हुए तथा फिर यह 65 मिनट तक और चली।पुतिन और बाइडन के शिखर सम्मेलन से रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन किए जाने का कार्यक्रम है।

जिनेवाः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जिनेवा में आयोजित शिखर बैठक संपन्न हो गई है। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वह और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन तनाव कम करने के लिए राजदूतों को पदों पर नियुक्त करने के लिए सहमत हुए हैं। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक में कोई खटास नहीं, अच्छी बातचीत हुई।

दोनों नेताओं ने बुधवार को लगभग चार घंटे तक बैठक की, पहले छोटे सत्र में और फिर बड़ी बैठक हुई जिसमें दोनों पक्षों से और अधिक अधिकारी शामिल हुए तथा फिर यह 65 मिनट तक और चली। पुतिन और बाइडन के शिखर सम्मेलन से रवाना होने से पहले अलग-अलग संवाददाता सम्मेलन किए जाने का कार्यक्रम है।

यह बैठक ऐसे समय हुई जब दोनों नेताओं ने कहा कि उनके देशों के बीच संबंध अब तक के निम्नतम स्तर पर हैं। कैमरों के सामने दोनों नेताओं के चेहरे पर कड़े भाव और मुंह से उदार शब्द सुनाई दिए। दोनों एक-दूसरे की तरफ सीधे देखने से बचते नजर आए।

बाइडन से जब एक पत्रकार ने यह पूछा कि क्या पुतिन पर विश्वास किया जा सकता है तो उन्होंने सहमति में सिर हिलाया, लेकिन व्हाइट हाउस ने इसके बाद तुरंत एक ट्वीट किया और कहा कि राष्ट्रपति किसी सवाल का जवाब न देने के लिए बहुत स्पष्ट हैं, पर प्रेस के समक्ष आम तौर पर सहमति व्यक्त करते हैं।

वहीं, पुतिन ने संवाददाताओं के सवालों की अनदेखी की। उनसे यह सवाल भी पूछा गया कि क्या वह विपक्ष के नेता एलेक्सेई नवलनी से डरते हैं। दोनों नेताओं ने आपस में हाथ मिलाया। बाइडन ने पहले हाथ आगे बढ़ाया और पुतिन की तरफ मुस्कराए। इसके बाद दोनों नेताओं ने स्विट्जरलैंड राष्ट्रपति गुई पार्मे के साथ तस्वीर खिंचवाई जिन्होंने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

 

टॅग्स :अमेरिकारूसव्लादिमीर पुतिनजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?