लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: व्लादिमीर पुतिन ने 'सैन्य कार्रवाई' का ऐलान किया, यूक्रेन की सेना को हथियार डालने को कहा

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2022 09:15 IST

Russia-Ukraine crisis: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई को 'हरी झंडी' दे दी है। उन्होंने यूक्रेन की सेना को हथियार डालने को भी कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ किया है कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की जाएगी।पुतिन ने साथ ही यूक्रेन की सेना को अपने हथियार डालने को कहा है, दूसरे देशों को मामले से दूर रहने की नसीहत। पुतिन ने कहा कि रूसी कार्रवाई में कोई हस्तक्षेप करता है तो ऐसे परिणाम होंगे, पहले कभी नहीं देखे गए होंगे।

मॉस्को: जंग के हालात के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की घोषणा की है। सामने आई जानकारी के अनुसार पुतिन ने यूक्रेन की सेना को अपने हथियार डालने की नसीहत भी दी है। पुतिन ने अन्य देशों को भी आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास 'के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।'

पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन में (विशेष सैन्य अभियान की) हमारी योजनाओं में यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा शामिल नहीं है। हमारा यूक्रेन के विसैन्यीकरण का लक्ष्य है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलगाववादियों के कब्जे वाले पूर्वी यूक्रेन के शहर डोनेट्स्क में गुरुवार तड़के कम से कम पांच धमाकों की आवाज सुनी गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से यह जानकारी दी है। 

दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपील की है कि वे अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें, शांति से मसले हल करें।

यूक्रेन ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा की

लगातार तनाव भरे माहौल के बीच यूक्रेन ने बुधवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी। इस बीच, पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कई प्रतिबंधों की घोषणा की तथा मॉस्को ने यूक्रेन स्थित अपने दूतावास परिसरों को खाली कर वहां से राजनयिक कर्मियों को निकाल लिया। यूक्रेन के सांसदों ने देशव्यापी आपातकाल लगाने के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की के आदेश को मंजूरी दे दी जो गुरुवार से शुरू होकर 30 दिन तक लागू रहेगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने साथ ही शांति बनाए रखने की अपील की है। देश के नाम संबोधन में जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करने की कोशिश की थी, लेकिन क्रेमलिन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। राष्ट्रपति ने बुधवार देर रात अपने संबोधन में रूस के उन दावों को खारिज कर दिया कि उनका देश रूस के लिए खतरा पैदा कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि रूस के आक्रमण से लाखों जिंदगियां प्रभावित होंगी। यूक्रेन में राष्ट्रव्यापी आपातकाल की घोषणा के कुछ घंटे बाद जेलेंस्की ने कहा, ‘यूक्रेन के लोग और यूक्रेन की सरकार शांति चाहती है, लेकिन अगर देश पर आक्रमण होता है तो हम भी लड़ेंगे।’

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसव्लादिमीर पुतिनयूक्रेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा