लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: रूस ने खारकीव में सेंट्रल स्क्वायर पर मिसाइल हमला किया, राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की बोले-कोई माफ नहीं करेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2022 17:12 IST

Russia Ukraine War: रूसी तोपों द्वारा खारकीव और कीव के बीच सुमी प्रांत के ओखतिरका में एक सैन्य अड्डे पर किए गए हमले में 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है। सुमी प्रांत के गवर्नर दमित्रो झिवित्स्की ने जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमलबे में लोगों की तलाश करते बचावकर्मियों की तस्वीरें पोस्ट कीं।कई रूसी सैनिक और कई स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई। यूक्रेन को पांच करोड़ डॉलर की मिसाइल, हथियार और अन्य सैन्य उपकरण मुहैया कराएगा।

Russia Ukraine War:  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने खारकीव शहर में एक सेंट्रल स्क्वायर पर मिसाइल से हमला किया। उन्होंने इसे "निर्विवाद आतंक" करार दिया। उन्होंने कहा, “कोई माफ नहीं करेगा। कोई नहीं भूलेगा।"

रूस की गोलाबारी में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में मंगलवार को फिर से नागरिकों को निशाना बनाया गया। एएफपी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पोलैंड की यात्रा पर कहा कि पश्चिम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन पर अनिश्चित काल तक प्रतिबंधों का दबाव बनाए रखेगा।

रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में फिर से भीषण गोलाबारी की है। यूक्रेनी प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि रूस ने खारकीव के बीचों-बीच आवासीय इमारतों के साथ एक प्रशासनिक इमारत पर मंगलवार को गोलाबारी की।

सिनेहुबोव ने यह नहीं बताया कि इस गोलाबारी में कितने लोग हताहत हुए हैं। इससे पहले, उन्होंने बताया कि सोमवार को खारकीव में हुई गोलाबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना 14 लाख की आबादी वाले इस शहर में आगे बढ़ने की रूस की कोशिशों को बाधित करने की कोशिश कर रही है।

यूक्रेनी सोशल नेटवर्क पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खारकीव में सोवियत काल की एक ऊंची प्रशासनिक इमारत में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे उसके पास खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस विस्फोट से इमारत की खिड़कियां टूट गईं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादमिसाइलव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्कीरूसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट