लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine: जो बाइडन और व्लादिमीर पुतिन मुलाकात के लिए तैयार, फ्रांस के राष्ट्रपति की पहल से बनी बात

By विनीत कुमार | Updated: February 21, 2022 08:23 IST

Russia-Ukraine crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन मुद्दे पर एक-दूसरे से मुलाकात के लिए तैयार हो गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों ने दोनों नेताओं से बात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द कर सकते हैं मुलाकात।फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों ने पुतिन से दिन में फोन पर दो बार बात की, बाइडन से भी की बात।अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव गुरुवार को करेंगे मुलाकात, इसके बाद तय होंगे बैठक के मुद्दे।

पेरिस: रूस-यूक्रेन के जारी विवाद के बीच एक बार फिर जंग के टलने के आसार मिलने लगे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों के प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मुलाकात के लिए तैयार हो गए हैं। इमेनुअल मैक्रों की पहल पर एक शिखर सम्मेलन को आयोजित किया जा सकता है, जिसमें यूरोप में सुरक्षा और सामरिक स्थिरता पर चर्चा होगी।

सामने आई जानकारी के अनुसार मैक्रों ने दिन में दो बार पुतिन से फोन पर बात की। साथ ही उन्होंने यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति से भी बात की। फ्रांस के राष्ट्रपति निवास 'एलिसी पैलेस' की ओर से ये जानकारी दी गई। वहीं, व्हाइट हाउस की ओर से भी इसकी पुष्टि हुई है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 'सैद्धांतिक रूप से' मिलने के लिए सहमत हैं अगर आक्रमण नहीं किया जाता है।'

फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से जारी बयान में भी कहा गया है कि बैठक केवल इस शर्त पर हो सकती है कि रूस यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करे। इसमें कहा गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति मामले में सभी हितधारकों के साथ बात करेंगे। बयान में कहा गया है कि बैठक के लिए विषय अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव द्वारा गुरुवार को अपनी बैठक के दौरान तैयार किए जाएंगे।

यूक्रेन ने की है संघर्ष विराम की अपील 

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने संघर्ष विराम की अपील की थी। वहीं, रूस ने रविवार को यूक्रेन की उत्तरी सीमाओं के पास सैन्य अभ्यास का विस्तार किया। इससे युद्ध का खतरा और बढ़ गया था। पूर्वी यूक्रेन में सैनिकों और रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच लगातार दो दिन हुई गोलाबारी से भी चिंता बढ़ गई थी।

रूस और यूक्रेन के पड़ोसी बेलारूस के रक्षा मंत्री विक्टर ख्रेनिन ने भी रविवार को कहा है कि यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के कारण रूसी सैनिकों के साथ उनके देश का संयुक्त अभ्यास जारी रहेगा। पहले के कार्यक्रम के मुताबिक यह अभ्यास रविवार को खत्म होना था।  यूक्रेन की उत्तरी सीमा बेलारूस से लगती है, जहां वाहनों से पहुंचने में तीन घंटे से भी कम का समय लगता है। रूसी सैनिकों की मौजूदगी से पश्चिमी देशों को आशंका है कि वे यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस सकते हैं।

टॅग्स :यूक्रेनव्लादिमीर पुतिनजो बाइडनइमेनुअल मेक्रोरूसअमेरिकाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल