लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine Crisis: पश्चिमी यूक्रेन से सामने आया खौफनाक वीडियो, देखिए कैसे हवाईअड्डे में जा टकराई मिसाइल

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 24, 2022 13:56 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की घोषणा के बाद यहां जंग शुरू हो चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पश्चिमी यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क में कथित तौर पर एक हवाईअड्डे से मिसाइल टकराने का वीडियो है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की घोषणा के बाद यहां जंग शुरू हो चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कुछ शहरों में रूस की ओर से किए जा रहे धमाकों की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।

कीव:रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की घोषणा के बाद यहां जंग शुरू हो चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कुछ शहरों में रूस की ओर से किए जा रहे धमाकों की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को एलेक लुहनो द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया है। 

बता दें कि एलेक ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में बताया है कि यह पश्चिमी यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क में कथित तौर पर एक हवाईअड्डे से मिसाइल टकराने का वीडियो है। वीडियो में एक मिसाइल हवाईअड्डे पर गिरती हुई नजर आ रही है। वहीं, आसपास काफी अफरा-तफरी मची हुई है। लोग परेशान होकर इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पूरा मंजर काफी खौफनाक दिखाई दे रहा है। 

गौरतलब है कि गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की है। रूस द्वारा उठाये गए इस कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की जा रही है। यूरोपीय संघ ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के "रूस पर व्यापक और गंभीर परिणाम होंगे" और जल्द ही उस पर अधिक प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। वहीं, चीन ने यूक्रेन में अपने नागरिकों को मौजूदा सैन्य कार्रवाइयों और अराजकता के कारण घर में रहने की सलाह दी है, लेकिन रूस की सेना की किसी कार्रवाई का उसने कोई जिक्र नहीं किया।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल