लाइव न्यूज़ :

यूक्रेनी खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना का दिखा देश के लिए प्यार, WTA टूर्नामेंटों की प्राइजमनी को सेना और समाजिक कार्यों में चाहती हैं लगाना

By आजाद खान | Updated: February 28, 2022 14:06 IST

Russia Ukraine Crisis: एलिना स्वितोलिना ने कहा कि उनके फैमली और फ्रेंड्स बिना खाना, पानी और बिजली के जी रहे हैं और रूस के हमले झेल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेनी खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने अपने देश की मदद करने की बात कही है।वे मैक्सिको और अमेरिका के टूर्नामेंटों की प्राइज मनी को देश को समर्पित करेंगी।वे देश के लिए कुछ नहीं कर पाने पर खुद को बेकार समझ रही है।

Russia Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन के संघर्ष बीच एक तरफ जहां यूक्रेन अकेला पड़ गया है, वहीं इसके नागरिक और खिलाड़ियों ने अपने देश का साथ दिया है और उसकी रक्षा के लिए हथियार भी उठाने की बात कही है। यूक्रेन के खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्तर पर देश की रक्षा के लिए सामने आए हैं। ऐसे में टेनिस की दुनिया में नाम कमाने वाली यूक्रेनी खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना (Elina Svitolina) ने देश के प्रति अपनी प्रेम और निष्ठा दिखाई है। एलिना ने अपने देश की रक्षा के लिए खेल में जीते हुए प्राइजमनी को देने का एलान किया है। 

एलिना स्वितोलिना ने क्या एलान किया

एलिना स्वितोलिना (Elina Svitolina) ने WTA वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें नंबर प्राप्त किया है। इनका नाम यूक्रेन की अच्छी खिलाड़ियों में लिया जाता है। एलिना ने यूक्रेन की मदद करने का एलान करते हुए कहा है कि वे अपने खेल में जीते हुए प्राइजमनी को यूक्रेन की सेना समर्पित करेंगी। वे अपने पैसे से सेना की मदद करेंगी और इससे देश में समाजिक कार्यों को भी सपोर्ट करेंगी। एलिना ने यूरोस्पोर्ट से कहा कि वे इन पैसों से यूक्रेन में मौजूद अपने फैमली और फ्रेंड्स की मदद करेंगी जो देश की रक्षा के लिए लगातार संधर्ष कर रहे हैं। 

मैं खुद को बेकार समझ रही हूं इसलिए मदद करना चा रही हूं-एलिना स्वितोलिना

एलिना ने आगे कहा कि वे आने वाले मैक्सिको और अमेरिका के टूर्नामेंटों की प्राइजमनी को यूक्रेनी सेना को देना का फैसला किया है। इसके साथ वे अपने फैमली और फ्रेंड्स की भी मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके फैमली और फ्रेंड्स बिना खाना, पानी और बिजली के जी रहे हैं और लगातार रूसी सेना से संघर्ष कर रहे हैं। वे वहां मौजूद नहीं हैं, ऐसे में वे खुद को बेकार समझ रही है क्योंकि वे देश के लिए कुछ नहीं कर पा रही है। इसलिए उन्होंने ऐसे देश की मदद करने का फैसला लिया है। 

देश के लोगों का साहस देख एलिना है हैरान

एलिना स्वितोलिना ने यह भी बोला कि इस संघर्ष ने उनका दिल तोड़ दिया है और वे अपने देश के लोगों का साहस देख हैरान हैं। आपको बता दें कि यूक्रेन की स्टार टेनिस प्लेयर एलिना स्वितोलिना (Elina Svitolina) की बेस्ट करियर रैंकिंग नंबर-3 रही है। 27 साल की एलिना ने 16 बार सिंगल्स खिताब जीते हैं। वह कोई ग्रैंड स्लैम तो नहीं जीत सकीं, लेकिन 1-1 बार यूएस ओपन और विम्बलडन का सेमीफाइनल खेल चुकी हैं। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 14 बच्चों समेत यूक्रेन के 352 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 116 बच्चों समेत 1,684 लोग घायल हुए हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादटेनिसयूक्रेनरूसUSAMexico
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा