लाइव न्यूज़ :

रूस ने जापान सागर में पनडुब्बी से छोड़े जाने वाली मिसाइलों का परीक्षण किया, टोक्यो ने कहा- हर गतिविधि पर हमारी नजर

By भाषा | Updated: April 15, 2022 07:23 IST

रूस की ओर से जापान सागर में पनडुब्बी से छोड़े जाने वाली मिसाइलों का परीक्षण करने की खबरों पर जापान ने कहा है कि वह मॉस्को की सैन्य गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

Open in App

टोक्यो: जापान सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह रूस द्वारा जापान सागर में पनडुब्बी से छोड़े जाने वाली मिसाइलों का परीक्षण करने की खबरों के बाद उसकी सैन्य गतिविधियों पर करीबी नजर रख रहा है। यूक्रेन पर हमला करने के बाद यह जापान तट पर रूसी सेना का ताजा सैन्य अभ्यास है। मिसाइल परीक्षण तब किया गया है जब एक दिन पहले अमेरिकी नौसेना की 7वीं फ्लीट और जापान समुद्री आत्म-रक्षा बल ने जापान सागर में संयुक्त नौसैन्य अभ्यास करने की घोषणा की थी।

रूस की आईटीएआर-तास समाचार एजेंसी ने बताया कि रूस के प्रशांत बेड़े की दो डीजल संचालित पनडुब्बियों से गुरुवार को अभ्यासों के दौरान कैलिबर क्रूज मिसाइलें सफलतापूर्वक दागी गयी। जापान की मीडिया ने भी ऐसी ही खबरें दी हैं। तास ने बताया कि मिसाइलों का लक्ष्य दुश्मन के जहाज से मिलता एक जहाज था और अभ्यास में उसके प्रशांत बेड़े और युद्धक विमानों के 15 से अधिक युद्धपोतों को शामिल किया गया।

रूस की गतिविधियों पर जापान रख रहा नजर

उसने कहा कि कैलिबर क्रूज मिसाइल को सबसोनिक गति से उड़ान भरने के लिए बनाया गया है और यह 2,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है। जापान के मुख्य कैबिनेट मंत्री हिरोकाजू मात्सुनो ने कहा, ‘‘रूस ने ताजा अभ्यास और जापान के आसपास प्रशिक्षण करके अपनी सैन्य गतिविधियों तेज कर दी हैं।’’

उन्होंने कहा कि जापान रूस की गतिविधियों पर करीबी नजर रख रहा है लेकिन यह कहते हुए उन्होंने और जानकारियां नहीं दी कि, ‘‘ऐसा करने से जापान की सूचना एकत्रित करने की क्षमता का खुलासा हो जाएगा।’’ गौरतलब है कि मार्च में रूस ने उन द्वीपों पर 3,000 सैनिकों के साथ बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया था, जिन पर जापान अपना दावा जताता है।

इन अभ्यासों का जापान ने विरोध किया था। द्वीपों पर विवाद के कारण दोनों देशों ने युद्ध के समय की अपनी शत्रुता को औपचारिक रूप से खत्म करने के लिए शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। मॉस्को ने द्वितीय विश्वयुद्ध के खत्म होने पर इन द्वीपों पर कब्जा जमा लिया था।

टॅग्स :रूसजापानरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल