रूस के इतिहासकार ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर किए थे शरीर के टुकड़े, अदालत में कबूला गुनाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 12, 2019 05:19 PM2019-11-12T17:19:14+5:302019-11-12T17:19:14+5:30

63 वर्षीय इतिहासकार ओलेग सोकोलोव अपनी पार्टनर के हाथों को नदी में फेंकने की कोशिश कर रहा था उस वक्त वह पूरी तरह से नशे में धुत था। जिसके चलते वह खुद ही नदी में गिर गया। 

russia-professor-admits-murder disposing chopped body parts of young lover in river | रूस के इतिहासकार ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर किए थे शरीर के टुकड़े, अदालत में कबूला गुनाह

रूस के इतिहासकार ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर किए थे शरीर के टुकड़े, अदालत में कबूला गुनाह

Highlightsप्रसिद्ध रूसी इतिहासकार ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की बात को स्वीकार किया है। प्रोफेसर अपने बैग में महिला के कटे हाथ लेकर उन्हें नदी में फेंकने के लिए गया हुआ था।

प्रसिद्ध रूसी इतिहासकार ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की बात को स्वीकार किया है। उसके वकील ने इस बात की जानकारी दी है। बीते दिनों अपराधी प्रोफेसर अपने बैग में महिला के कटे हाथ लेकर उन्हें नदी में फेंकने के लिए गया हुआ था। सीएनएन के मुताबिक, 63 वर्षीय इतिहासकार ओलेग सोकोलोव अपनी पार्टनर के हाथों को नदी में फेंकने की कोशिश कर रहा था उस वक्त वह पूरी तरह से नशे में धुत था। जिसके चलते वह खुद ही नदी में गिर गया। 

सोकोलोव के वकील अलेक्जेंडर पोचुयेव ने बताया कि प्रोफेसर ने अपना अपराध स्वीकार किया है। वकील ने कहा 'सोकोलोव सेंट पीटर्सबर्ग में अपनी स्टूडेंट और गर्लफ्रेंड येशचेंको के साथ मोइका नदी के किनारे अपने फ्लैट में रहता था। वे तीन सालों से साथ रह रहे थे। वह दोनों फ्रांसीसी इतिहास के जानकार थे। येशचेंको सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी में एक पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट थी। खबरों की मानें तो सोकोलोव अक्सर अपने छात्रों को मारता था। यह भी बताया जा रहा है कि वे दोनों अक्सर ऐतिहासिक कपड़े पहना करते थे। साथ ही वे नेपोलियन की तरह से तैयार होते थे और ऐतिहासिक घटनाओं को दोहराया भी करते थे।

पुलिस अधिकारियों ने रूस की एक एजेंसी को बताया कि येशचेंको के शरीर टुकड़े के सोकोलोव के कमरे में भी पाये गए। रविवार को सोकोलोव को अदालत में पेश किया गया वहां उसने कहा कि मैं अपने किए से बेहद दुखी हूं। साथ ही उसने कहा 'मैं येशचेंको के साथ पिछले पांच साल से था मैं उससे शादी करने वाला था। मैंने अपने दोस्तों को अपनी पत्नी के तौर पर ही परिचित करवाता था।

पुलिस ने सोकोलोव के बैग से येशचेंको की कटी बाहों के साथ ही एक पिस्तौल को बरामद किया था। इसके साथ ही उनके अपार्टमेंट से शॉटगन, चाकू, एक कुल्हाड़ी और कारतूस बरामद किए गए हैं।

Web Title: russia-professor-admits-murder disposing chopped body parts of young lover in river

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Russiaरूस