लाइव न्यूज़ :

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ब्रिटेन और अमेरिका को युद्ध की धमकी, बोले-दुश्मनों को जवाब देने के लिए सेना तैयार

By अभिषेक पारीक | Updated: July 26, 2021 20:05 IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने चिर परिचित 'दुश्मनों' को चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस की नौसेना अपने शत्रुओं के लक्ष्यों पर हमला करने के लिए हर वक्त तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने चिर परिचित 'दुश्मनों' को चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि रूस की सेना शत्रुओं के लक्ष्यों पर हमला करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम हमला भी कर सकते हैं। 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने चिर परिचित 'दुश्मनों' को चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस की नौसेना अपने शत्रुओं के लक्ष्यों पर हमला करने के लिए हर वक्त तैयार हैं। साथ ही पुतिन ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो उनकी सेना हमला करने से भी नहीं चूकेगी। 

रूस के नौसेना दिवस पर पीटर्सबर्ग में आयोजित एक समारोह में पुतिन ने कहा कि हम दुश्मनों को पहचानने और उन्हें जवाब देने के लिए बिलकुल तैयार हैं और जरूरत पड़ी तो हमला भी कर सकते हैं। पुतिन का बयान ऐसे वक्त में आया है जब क्रीमिया को लेकर तनाव अपने चरम पर है। साथ ही इसे लेकर अमेरिका और ब्रिटेन के साथ रूस के संबंध बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। 

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि आज रूस की नौसेना के पास वो सब कुछ है जो हमारे देश और हमारे राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा की गारंटी के जरूरी है। उन्होंने कहा कि रूस ने दुनिया की अग्रणी नौसैनिक शक्तियों के रूप में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपने नए हथियारों को अपराजेय बताया। 

कुछ वक्त पहले ही क्रीमिया और रूस के बीच जारी तनाव के मद्देनजर ब्रिटेन ने अपना युद्धपोत क्रीमिया प्रायद्वीप के पास भेजा था। ब्रिटेन की यह हरकत रूस को पसंद नहीं आई थी, जिसके बाद रूस ने न सिर्फ अपने लड़ाकू विमानों को भेजा था बल्कि उसके आसपास बम भी बरसाए थे। इसके चलते दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। पुतिन ने पिछले महीने इस घटना के बाद कहा था कि रूस चाहता तो ब्रिटिश युद्धपोत को डुबो सकता था। युद्धपोत अवैध रूप से उनकी जलसीमा में घुस रहा था। साथ ही उन्होंने अमेरिका पर तनाव को भड़काने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा