लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बोले- रूस पश्चिम के साथ बातचीत के लिए तैयार, गंभीर प्रस्ताव का इंतजार

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 11, 2022 17:19 IST

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस युद्ध को खत्म करने के तरीकों पर अमेरिका या तुर्की के साथ जुड़ने को तैयार है, लेकिन अब ये अपने आठवें महीने में है।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मॉस्को यूक्रेन युद्ध पर पश्चिम के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उसे अभी तक बातचीत के लिए कोई गंभीर प्रस्ताव नहीं मिला है।सर्गेई लावरोव ने कहा कि हमने बार-बार कहा है कि हम कभी भी बैठकों से इनकार नहीं करते हैं।उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई प्रस्ताव आता है तो हम उस पर विचार करेंगे।

मॉस्को: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि मॉस्को यूक्रेन युद्ध पर पश्चिम के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उसे अभी तक बातचीत के लिए कोई गंभीर प्रस्ताव नहीं मिला है। स्टेट टीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि रूस युद्ध को समाप्त करने के तरीकों पर अमेरिका या तुर्की के साथ जुड़ने के लिए तैयार था, लेकिन अब ये अपने आठवें महीने में है।

लावरोव ने कहा कि व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी सहित अधिकारियों ने कहा था कि अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है लेकिन रूस ने इनकार कर दिया। उन्होंने इसे झूठ बताते हुए कहा कि हमें संपर्क करने के लिए कोई गंभीर प्रस्ताव नहीं मिला है। लावरोव ने ये भी कहा कि रूस इंडोनेशिया में 20 के समूह के नवंबर के मध्य शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बैठक को ठुकराएगा नहीं और प्रस्ताव प्राप्त होने पर विचार करेगा।

सर्गेई लावरोव ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि हमने बार-बार कहा है कि हम कभी भी बैठकों से इनकार नहीं करते हैं। अगर कोई प्रस्ताव आता है तो हम उस पर विचार करेंगे। इस संभावना पर टिप्पणी करते हुए कि तुर्की रूस और पश्चिम के बीच वार्ता की मेजबानी कर सकता है लावरोव ने कहा कि मॉस्को किसी भी सुझाव को सुनने के लिए तैयार होगा, लेकिन पहले से ये नहीं कह सकता कि क्या इससे परिणाम निकलेंगे।

उन्होंने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान के पास इस सप्ताह कजाकिस्तान की यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने प्रस्ताव रखने का अवसर होगा। लावरोव ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत मार्च के अंत में टूट गई थी। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पुतिन से बात करने से इनकार कर दिया है क्योंकि रूस ने पिछले महीने चार यूक्रेनी क्षेत्रों के कब्जे का दावा किया था।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनजो बाइडनअमेरिकातुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट