लाइव न्यूज़ :

रूस ने मानवीय गलियारों के लिए कीव समेत 3 अन्य शहरों में की संघर्ष विराम की घोषणा, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 7, 2022 12:46 IST

रूस और यूक्रेन के बीच 12वें दिन युद्ध जारी है। ऐसे खबरें सामने आ रही हैं कि आज यूक्रेन की राजधानी कीव और तीन अन्य प्रमुख शहरों में रूसी सेना ने मानवीय गलियारों को खोलने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा व्यक्तिगत रूप से किए गए अनुरोध के बाद रूस ने यह निर्णय लिया है। रिपोर्ट के अनुसार कीव से गलियारा बेलारूस की ओर जाएगा और खारकीव के नागरिकों के पास केवल रूस की ओर जाने वाला गलियारा होगा।

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 12वें दिन युद्ध जारी है। ऐसे में समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि रूसी सेना ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और तीन अन्य प्रमुख शहरों में मानवीय गलियारों को खोलने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की है। बता दें कि कीव के अलावा खारकीव, मारियुपोल और सुमी शहरों में भी कॉरिडोर खोले जाएंगे। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा व्यक्तिगत रूप से किए गए अनुरोध के बाद रूस ने यह निर्णय लिया है। युद्ध की वजह से भागने की कोशिश कर रहे नागरिकों को सुरक्षित मार्ग की अनुमति देने के लिए गलियारे 1000 मॉस्को समय (0700 GMT) पर खुलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह 11 घंटे तक चलेगा। 

बता दें कि रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि आरआईए समाचार एजेंसी द्वारा प्रकाशित मानचित्रों के अनुसार, कीव से गलियारा बेलारूस की ओर जाएगा और खारकीव के नागरिकों के पास केवल रूस की ओर जाने वाला गलियारा होगा। मारियुपोल और सुमी से गलियारे अन्य यूक्रेनी शहरों और रूस तक ले जाएंगे।

एक दिन पहले मारियुपोल में भी इसी तरह के संघर्ष विराम की घोषणा की गई थी। हालांकि, गोलीबारी में कुछ देर रुकने के बाद यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने हमले फिर से शुरू कर दिए जिससे निवासियों को जाने से रोक दिया गया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुतिन ने प्रयास को विफल करने के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादसीजफायररूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं