फिल्म ‘दे आर अस’ में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न की भूमिका निभाएंगी रोज़ बिरने

By भाषा | Published: June 11, 2021 12:57 PM2021-06-11T12:57:43+5:302021-06-11T12:57:43+5:30

Rose Birne to play New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern in 'The Are Us' | फिल्म ‘दे आर अस’ में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न की भूमिका निभाएंगी रोज़ बिरने

फिल्म ‘दे आर अस’ में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न की भूमिका निभाएंगी रोज़ बिरने

लॉस एंजिलिस, 11 जून अभिनेत्री रोज़ बिरने फिल्म ‘दे आर अस’ में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न की भूमिका निभाएंगी।

पत्रिका ‘वैराएटी’ की खबर के अनुसार, फिल्म की कहानी एंड्रयू निकोल ने लिखी है और वह ही इसका निर्देशन करेंगे। यह न्यूजीलैंड के मुस्लिम समुदाय पर 2019 में क्राइस्टचर्च में किए हमले के बाद की कहानी है।

अर्डर्न ने हमले के बाद मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए, जो भाषण दिया था, उसी के भावार्थ से ही फिल्म का शीर्षक ‘दे आर अस’ रखा गया है। त्रासदी से प्रभावित मस्जिदों के कई सदस्यों के परामर्श से कहानी लिखी गई है।

फिल्म का निर्माण ऐमन जमाल, स्टीवर्ट टिल, निकोल और फिलिप कैंपबेल कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में 15 मार्च 2019 में एक श्वेत नस्लवादी बंदूकधारी ने दो मस्जिदों पर हमला कर 51 नमाजियों की हत्या कर दी थी और 40 अन्य घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rose Birne to play New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern in 'The Are Us'

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे