लाइव न्यूज़ :

ऋषि सुनक सरकार ने स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइंस, वीडियो जारी कर कहा- 'अब से क्लासरूम में मोबाइल फोन होगा बैन'

By आकाश चौरसिया | Updated: February 20, 2024 13:02 IST

सुनक सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर अब यूके के सभी स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। इस गाइडलाइंस में उन्होंने बताया कि अब से सेकेंडरी स्कूल में मोबाइल नहीं ला सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि सुनक ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैआदेश में यूके के सभी सेकेंडरी स्कूलों में अब मोबाइल बैन होने की बात जोड़ी गईपीएम ऋषि सुनक ने इसकी वजह बताया कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है

London: ब्रिटिश सरकार ने सोमवार को नई गाइडलाइंस जारी करते हुए स्कूलों में मोबाइल फोन पर बैन लगाने की बात रखी है। इस क्रम में यूके प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को एक वीडियो शेयर करते हुए उन बातों पर प्रकाश डाला, जिसकी वजह से अध्यपाकों और बच्चों को पढ़ाई के दौरान दो-चार होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्लासरूम में किसी का भी बार-बार फोन आना काफी विचलित करने वाला है और इससे पढ़ाई का माहौल नहीं बन पाता है। 

पीएम ऋषि सुनक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो इस मुद्दे पर बात करते हुए विस्तार से बता रहे थे, लेकिन कई बार फोन आने से वो खुद भी विचलित हुए और बाद में उन्हें फोन को एक जगह रखना पड़ा। फिर, पीएम कहीं जाकर अपनी बात को पूरा कर पाए। इसलिए उन्होंने इसे पढ़ाई के वक्त सबसे बड़ा व्यवधान करार दिया और उन्होंने आगे कहा कि अगर इसे कक्षा में बैन करते हैं, तो यकीन मानिए माहौल काफी स्वस्थ और अच्छा होगा। 

यूके पीएम ऋषि सुनक ने कहा, "सेकेंड्री स्कूल के लगभग एक-तिहाई विद्यार्थियों ने उन्हें बताया कि फोन के कारण उन्हें पढ़ाई कई बार रोकनी पड़ती है। पीएम ने कहा कि हम जानते हैं कि क्लासरूम में मोबाइल फोन बच्चों को अपने रास्ते से भटकने का एक बड़ा कारण है और स्कूलों में कई बार ये शरारती होने का प्रतीक बन जाता है। कई स्कूलों ने पहले ही इस पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे उन स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को सीखने और पढ़ने में मदद मिली और माहौल में भी बदलाव हुआ। अब हम नई गाइडलाइंस जारी कर रहे हैं, जहां ऐसे नियम की जरुरत है"।

उन्होंने वीडियो में कहा कि हमारे बच्चे जिस शिक्षा के लिए चाहत रखते हैं, हम सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें वैसे ही और बेहतर माहौल में शिक्षा मिलेगी। पीटीआई रिपोर्ट की मानें तो नई गाइडलाइंस में स्कूल परिसर में फोन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, स्कूल पहुंचने पर फोन सौंपना, और फोन को स्कूल में सुरक्षित रूप से बंद रखना। 

यूके मीडिया वॉचडॉग ऑफिस ऑफ कम्युनिकेशन (ओएफसीओएम) के आंकड़ों के मुताबिक, 12 साल की उम्र तक 97 फीसद बच्चों के पास मोबाइल फोन होता है। शिक्षा विभाग (डीएफई) ने कहा कि स्कूलों में मोबाइल फोन का उपयोग करने से ऑनलाइन बदमाशी हो सकती है और कई बार छात्रों का ध्यान भटक सकता है, जिसके परिणामस्वरूप सीखने का समय बर्बाद हो सकता है।

टॅग्स :इंग्लैंडऋषि सुनकUK
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल