लाइव न्यूज़ :

आरएफके के हत्यारे को बोर्ड ने बतलाया बदला हुआ इंसान, पैरोल मंजूर की

By भाषा | Updated: August 28, 2021 14:05 IST

Open in App

सैन डिएगो, 28 अगस्त (एपी) रॉबर्ट फ्रांसिस कैनेडी (आरएफके) के हत्यारे को पिछले 15 वर्षों से कैलिफोर्निया का एक पैरोल बोर्ड यह कहते हुए पैरोल देने से इनकार कर रहा था कि सिरहन सिरहन ने इस हत्या को लेकर अब तक बेहद अफसोस नहीं जताया है। यह एक ऐसा अपराध था, जिसने 1968 में अमेरिका और दुनिया को दहला दिया था। शुक्रवार को दो सदस्यों वाले इस पैनल ने कहा कि वह 2016 में पैरोल की सुनवाई के बाद से अब बदला हुआ इंसान लगा। पैनल ने 77 वर्षीय कैदी के पैरोल को मंजूरी दे दी। अपने कई भाई-बहनों की इच्छा के विरुद्ध जाते हुए आरएफके के दो बेटों ने पैरोल का समर्थन किया है। अभियोजकों ने इस दोषी को जेल में रखने पर आगे बहस करने से इनकार कर दिया लेकिन अंत में गर्वनर को निर्णय लेना है कि वह जेल से बाहर आएगा या नहीं। बोर्ड का कहना है कि दोषी व्यक्ति अब समाज के लिए खतरा नहीं रह गया है और गुस्सा नियंत्रण कक्षाओं के साथ ही वह सुधार के कई कार्यक्रमों में शामिल रहा है। डगलस कैनेडी काफी छोटे थे जब 1968 में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने पैनल से कहा कि वह सिरहन के पछतावे के आंसू से पिघल गए हैं और दोषी अगर दूसरों के लिए खतरा नहीं है तो उसे जेल से रिहा कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा पूरा जीवन इस इंसान के डर या इसके नाम के साये में ही किसी न किसी तरह बीता है। मैं आज यह देखकर आभारी हूं कि यह इंसान करुणा और प्रेम के लायक है।’’ हालांकि, कैनेडी के छह बच्चों ने गवर्नर गाविन न्यूसम से अपील की है कि वह पैरोल बोर्ड के फैसले को पलट दें और सिरहन को जेल में ही रखें। रॉबर्ट एफ कैनेडी न्यूयॉर्क से सीनेटर थे। वह राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के भाई थे, जिनकी हत्या 1963 में कर दी गई थी। आरएफके डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए प्रचार कर रहे थे, तभी लॉस एंजिलिस के एम्बेसडर होटल में उनकी हत्या कर दी गई थी। सिरहन ने कहा था कि उसे गोली मारने के बारे में कुछ याद नहीं है, क्योंकि वह इससे पहले शराब पी रहा था। शुक्रवार को भी सिरहन ने हालांकि अपने इस बयान को दोहराया। उसने कहा, ‘‘ सीनेटर कैनेडी दुनिया की उम्मीद की किरण थे…और मैंने उन सभी का नुकसान किया और यह एहसास मुझे बेहद दुख देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

विश्व'मुस्लिम अमेरिकी समाज के लिए सही नहीं हैं': रिपब्लिकन सांसद एंडी ओगल्स की विवादित टिप्पणी से अमेरिकी राजनीति में आया भूचाल

बॉलीवुड चुस्की68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में राघव मेहता, वैश्विक मंच पर भारतीय संगीत का गौरवपूर्ण क्षण

बॉलीवुड चुस्की68वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोहः दलाई लामा ने ऑडियो बुक, कथावाचन और किस्सागोई रिकॉर्डिंग श्रेणी में जीता

बॉलीवुड चुस्कीनीरज घायवान की फिल्म ‘‘होमबाउंड’’ ऑस्कर 2026 की दौड़ से बाहर?, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नामांकन भी नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!