लाइव न्यूज़ :

हैती के राष्ट्रपति की हत्या के मामले में प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: September 15, 2021 01:33 IST

Open in App

पोर्ट ऑ प्रिंस, 14 सितंबर (एपी) हैती के मुख्य अभियोजक ने मंगलवार को एक न्याययाधीश से राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के लिये प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने हेनरी के विदेश जाने पर रोक लगाने की अपील की।

पोर्ट ऑ प्रिंस के अभियोजक बेड-फोर्ड क्लाउडे ने मंगलवार को हेनरी से मिलने का अनुरोध किया था। वह पूछना चाहते थे कि मोइसे की हत्या में शामिल एक प्रमुख संदिग्ध ने हत्या के कुछ घंटों के बाद उन्हें दो बार फोन क्यों किया।

क्लाउडे ने कहा, ''हेनरी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिये पर्याप्त सबूत हैं। उनके खिलाफ आरोप तय किये जाने चाहिये।''

एक प्रवक्ता ने कहा कि हेनरी ने इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

क्लाउडे ने कहा कि संदिग्ध ने हत्या वाले दिन यानी सात जुलाई को तड़के 4 बजकर 3 मिनट और 4 बजकर 20 मिनट पर हेनरी को फोन किया था।

उन्होंने कहा कि इस बात के भी सबूत हैं कि संदिग्ध जोसेफ बेडियो उस समय मोइसे के घर के आसपास था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी