लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट : अमेरिका ने अफगानिस्तान में गाड़ियों, इमारतों पर अरबों खर्च किये

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:46 IST

Open in App

इस्लामाबाद, एक मार्च (एपी) अमेरिकी सरकार के निगरानीकर्ता द्वारा सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में ऐसी इमारतों और गाड़ियों पर अरबों डॉलर की रकम खर्च की जो या तो खाली पड़ी थी या बर्बाद थी।

एजेंसी ने कहा कि उसने 2008 से इमारतों और गाड़ियों पर खर्च की गई 7.8 अरब डॉलर की रकम की समीक्षा की। अफगानिस्तान में लंबे संघर्ष के दौरान अमेरिकी करदाताओं की खर्च हुई रकम पर नजर रखने वाले ‘अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिये विशेष महानिरीक्षक’ (एसआईजीएआर) ने कहा कि सिर्फ 34.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य की इमारतों और गाड़ियों को ही “अच्छी स्थिति में कायम रखा गया था।”

रिपोर्ट में कहा गया कि इमारतों और वाहनों के लिये निर्धारित 7.8 अरब डॉलर में से सिर्फ 1.2 अरब डॉलर की रकम ही उक्त मकसद के लिये इस्तेमाल की गई।

विशेष महानिरीक्षक जॉन एफ सोपको ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “तथ्य यह है कि बहुत सी संपदा इस्तेमाल नहीं हुई, खराब हो गई या परित्यक्त की गई जो उन एजेंसियों के लिये बड़ी चिंता का विषय होना चाहिए जो इनके लिये रकम जारी करती हैं।”

‘लॉन्ग वार’ पत्रिका के विश्लेषक बिल रोगियो ने कहा कि एसआईजीएआर की रिपोर्ट चौंकाने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि तालिबान के हमले, भ्रष्टाचार और “निहितार्थों के बारे में सोचे बिना समस्या की तरफ रूपये देना” आर्थिक नुकसान के कारणों में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना