लाइव न्यूज़ :

काबुल में हुए एक बम विस्फोट में मारे गए अफगानिस्तान के धार्मिक नेता शेख रहीमुल्ला हक्कानी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 11, 2022 18:59 IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबानी नेता शेख रहीमुल्ला हक्कानी की एक बम धमाके में मौत हो गई है। आत्मघाती हमला उस समय किया गया जब हक्कानी काबुल में मदरसे में हदीस पढ़ा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबानी नेता शेख रहीमुल्ला हक्कानी की बम धमाके में मौतमदरसे पर हुआ था आत्मघाती हमलाअब तक किसी संगठन ने नहीं ली है जिम्मेदारी

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बड़ी खबर सामने आई है। स्थानीय समाचार चैनल टोलो न्यूज के अनुसार धार्मिक मौलवी शेख रहीमुल्ला हक्कानी  की हत्या कर दी गई है। इस घटना की जानकारी  इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने दी। बताया जा रहा है कि हक्कानी की आज काबुल में उनके मदरसा में विस्फोट के दौरान मौत हो गई।

इस संबंध में बिलाल करीमी के ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा गया, "अत्यंत दु:ख के साथ यह समाचार प्राप्त हुआ है कि देश के महान व्यक्तित्व एवं शिक्षाविद शेख साहिब रहीमुल्ला हक्कानी निर्दयी शत्रु के नृशंस हमले में शहीद हो गए हैं।" अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आत्मघाती हमला उस समय किया गया जब हक्कानी काबुल में मदरसे में हदीस पढ़ा रहे थे। 

रहीमुल्ला हक्कानी पर यह तीसरा हमला था। इससे पहले दो बार उनपर जानलेवा हमले हो चुके थे। साल 2013 में पेशावर में हक्कानी पर हमला हुआ था। इसके बाद 2020 में भी हीमुल्ला हक्कानी पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शेख रहीमुल्लाह हक्कानी पाकिस्तान सीमा के पास नंगरहार प्रांत के पचिर अव अगम जिले का रहने वाला थे। रहीमुल्लाह हक्कानी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कई मदरसे चलाते थे। कुछ साल पहले ही हक्कानी ने काबुल में मदरसा जुबेरी की स्थापना की थी जिसमें वह मुस्लिम बच्चों को हदीस की शिक्षा देते थे।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स से मिली जानकारी के अनुसार हक्कानी को निशाना बना कर आत्मघाती हमला किया गया था। हमला करने वाले का एक पैर कटा हुआ था। हमलावर ने प्लास्टिक के कृत्रिम पैर में ही विस्फोटक छुपा रखा था जिसकी मदद से हमले को अंजाम दिया गया। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। रहीमुल्लाह हक्कानी को मारने के पीछे क्या उद्देश्य था इसका भी अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। तालिबान इस मामले को लेकर गंभीर है और घटना की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :अफगानिस्तानAfghan TalibanआईएसआईएसतालिबानTaliban
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा