लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने नए मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड सात महिलाओं को दी जगह

By भाषा | Updated: May 26, 2019 21:24 IST

प्रधानमंत्री मॉरिसन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ कंजरवेटिव गठबंधन ने एक्जिट पोल के नतीजों को नकारते हुए विपक्षी लेबर पार्टी को करारी शिकस्त दी, जिसके कारण इसके नेता बिल शॉर्टन को इस्तीफा देना पड़ा।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रविवार को घोषणा की कि 22 सदस्यीय उनके नये मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड सात महिलाएं होंगी। नया मंत्रिमंडल बुधवार को शपथ ग्रहण करेगा।

प्रधानमंत्री मॉरिसन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ कंजरवेटिव गठबंधन ने एक्जिट पोल के नतीजों को नकारते हुए विपक्षी लेबर पार्टी को करारी शिकस्त दी, जिसके कारण इसके नेता बिल शॉर्टन को इस्तीफा देना पड़ा।

मॉरिसन ने घोषणा की कि लिंडा रेनॉल्ड्स रक्षा मंत्री होंगी जबकि ब्रिगेट मैककेंजी ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला कृषि मंत्री होंगी।

राजधानी कैनबरा से मीडिया खबरों के हवाले से मॉरिसन ने कहा, ‘‘मुझे अपने मंत्रालय से बहुत उम्मीदें हैं और हर किसी भूमिकाओं के लिये स्पष्ट लक्ष्य तय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें नियामक एवं नौकरशाही रोड़ों को उजागर करना, प्रौद्योगिकी का बेहतर इस्तेमाल और समूचे विभागों में बेहतर समन्वय सेवा आपूर्ति शामिल होगा।’’

पीटर डटन गृह मंत्रालय में बने रहेंगे और जोए हॉकी के अपना कार्यकाल खत्म करने के बाद सीनेटर आर्थर सिनोडिनोस अमेरिका के लिये नये राजदूत होंगे। मेलिसा प्राइस की जगह सुसन ली पर्यावरण मंत्री होंगी।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के लिये ऑस्ट्रेलिया के राजदूत के तौर पर मिच फिफिल्ड और संचार विभाग का कार्यभार संभालने के लिये पॉल फ्लेचर के नाम की सिफारिश की। डेविड लिट्लप्राउड के पास प्राकृतिक आपदा एवं आपात प्रबंधन विभाग होगा।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाराजनीतिक किस्से
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा