लाइव न्यूज़ :

यात्रा नियमों में ढील के बाद ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों का रिकॉर्ड संख्या में दाखिला

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:01 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 11 अगस्त ब्रिटेन की केन्द्रीयकृत आवेदन प्रणाली के जरिये 2021 में रिकॉर्ड 3,200 भारतीय छात्रों को ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिला मिला है, जो पिछले साल के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक है।

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में प्रवेश सेवा (यूसीएएस) के आंकड़े मंगलवार को जारी किए गए। यह आंकड़े भारत को कोविड-19 यात्रा प्रतिबंध की लाल सूची से निकालकर 'एंबर' सूची में डाले जाने के बाद सामने आए हैं।

इसका ब्रिटेन की यात्रा की योजना बनाने वाले भारतीय छात्रों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि उन्हें अब सरकार द्वारा प्रबंधित सुविधा केंन्द्रों में अतिरिक्त खर्च पर 10 दिन के लिये पृथक रहने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके बजाय वे जहां चाहें, 10 दिन तक पृथक रह सकते हैं, जिनमें विश्वविद्यालय के छात्रावास और मित्र या पारिवारिक परिचित का घर शामिल है।

एक सौ चालीस (140) से अधिक विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले यूनिवर्सिटीज यूके इंटरनेशनल के निदेशक विवियन स्टर्न ने कहा, “हम जानते हैं कि भारत को रेड से एम्बर सूची में ले जाया जाना उन भारतीय छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य कदम होगा, जो जल्द ही यूके की यात्रा करेंगे। उन छात्रों को अपने विश्वविद्यालय के संपर्क में रहना चाहिए और एक सहज आगमन सुनिश्चित करने के लिए एम्बर सूची की नवीनतम प्रक्रिया से अवगत होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'