लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ संवाद मजबूत करने, तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार हैं : आईएमएफ

By भाषा | Updated: May 21, 2021 08:54 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 मई अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा कि संगठन भारत के साथ अपना संवाद मजबूत करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि मानव त्रासदी इस बात की याद दिलाती है कि महामारी अब भी वैश्विक स्तर पर गंभीर खतरा बनी हुई है।

आईएमएफ में संचार विभाग के निदेशक राइस ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम भारत के लोगों, महामारी के चलते वहां जो हो रहा है, कोविड-19 संकट के कारण जिन्होंने अपनी जान गंवाई और जो इससे पीड़ित हैं, उनके प्रति सहानुभूति और सहयोग जताते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में घटनाक्रमों पर करीबी नजर रख रहे हैं। हम उम्मीद जताते हैं कि संक्रमण के नए मामलों में गिरावट होगी।’’

एक सवाल के जवाब में राइस ने कहा कि आईएमएफ भारतीय प्राधिकारियों के साथ करीबी संवाद रख रहा है।

राइस ने कहा, ‘‘हम अपना संवाद मजबूत करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार हैं। भारत में मानव त्रासदी इस बात की याद दिलाती है कि महामारी वैश्विक स्तर पर गंभीर खतरा बनी हुई है। आईएमएफ में हम वैश्विक सहयोग मजबूत करने के अपने प्रयासों को फिर से बढ़ा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि आईएमएफ भारत को तत्काल सहायता मुहैया कराने की कई देशों की घोषणाओं का स्वागत करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आर्थिक असर की बात की जाए तो भारत वैश्विक रूप से एक महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है। हम जुलाई में भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि पूर्वानुमान में फिर से सुधार करेंगे।’’

राइस ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए महामारी से लड़ने के लिए समन्वित नीति प्रतिक्रिया जारी रखना अहम होगा। इसमें टीकाकरण अभियान तेज करना, स्वास्थ्य क्षेत्र को राजकोषीय संसाधन मुहैया कराना और कमजोर वर्ग को सामाजिक सहयोग मुहैया कराना शामिल है। हम इन्हें तत्काल प्राथमिकता के तौर पर देखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'