लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Pran Pratishtha: वीडियो - एफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम का जयकारा लगाया, सैन फ्रांसिस्को में भी दिखा गजब का उत्साह, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 22, 2024 09:00 IST

दुनिया के अलग-अलग देशों से भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अमेरिका के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी रामभक्तों का हुजुम देखा गया। फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रसिद्ध एफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम का जयकार लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साह सैन फ्रांसिस्को में भी देखा गयाएफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम का जयकार लगायाटाइम्स स्क्वायर पर भी रामभक्तों का हुजुम देखा गया

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्राण प्रतिष्ठा भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक  मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगी। भारतीय आध्यात्मिकता, धर्म, संप्रदाय, पूजा पद्धति, परंपरा के सभी विद्यालयों के आचार्य, 150 से अधिक परंपराओं के संत, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा सहित 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तातवासी, द्वीपवासी आदिवासी परंपराओं के प्रमुख व्यक्तियों की कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी, जो श्री राम मंदिर परिसर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दर्शन हेतु पधारेंगे।

इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उत्साह है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रसिद्ध एफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम का जयकार लगाया। एफिल टावर के सामने भगवा झंडा थामे उत्साही राम भक्तों के समूह को जय श्री राम के नारे लगाते हुए देखा गया।

दुनिया के अलग-अलग देशों से भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अमेरिका के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी रामभक्तों का हुजुम देखा गया।

 

 राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ऐसा ही उत्साह सैन फ्रांसिस्को में भी देखा गया। 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मां जानकी मंदिर को लाइटों से सजाया गया है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराम जन्मभूमिLord Ramफ़्रांसअमेरिकानेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."