लाइव न्यूज़ :

महारानी एलिजाबेथ ने विश्व नेताओं से कहा : धरती की रक्षा के लिए कदम उठाने का वक्त

By भाषा | Updated: November 2, 2021 19:33 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

ग्लासगो, दो नवंबर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ग्लासगो में सीओपी-26 जलवायु शिखर सम्मेलन में जुटे 120 देशों के नेताओं के लिए एक कड़ा संदेश दिया कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती की रक्षा के वास्ते कदम उठाने का उपयुक्त समय है।

95-वर्षीया महारानी का वीडियो संदेश यहां सीओपी26 शिखर सम्मेलन के दौरान सोमवार की रात केल्विंग्रोव आर्ट गैलरी एवं संग्रहालय में आयोजित एक विशेष स्वागत समारोह में जारी किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अन्य विश्व नेताओं ने भाग लिया।

महारानी ने कहा, ‘‘कथनी का नहीं, अब करनी का समय आ गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी यह देखा गया है कि नेता आज की जनता के लिए सरकार चलाते हैं और राजनीति करते हैं, लेकिन वे भावी पीढ़ी के लिए क्या करते हैं—और वही राजनेता है। मैं आशा करती हूं कि यह सम्मेलन उन दुर्लभ अवसरों में से एक होगा, जहां हर किसी के पास इस समय की राजनीति से ऊपर उठने और सच्चा राजनीतिज्ञ बनने का मौका होगा।’’

ब्रिटिश साम्राज्ञी ने जोर देकर कहा कि यह शिखर सम्मेलन भावी पीढ़ी के लिए धरती को सुरक्षित रखने के साझा उद्देश्य में शामिल होने का मौका है। उन्होंने कहा, ‘‘बेशक, इस तरह के कार्यों का लाभ आज हम सभी के लिए नहीं होगा, क्योंकि हम में से कोई भी हमेशा के लिए नहीं रहेगा, लेकिन हम यह अपने लिए नहीं, बल्कि अपने बच्चों और अपने बच्चों के बच्चों तथा उन लोगों के लिए कर रहे हैं जो उनके नक्शेकदम पर चलेंगे।’’

स्वागत समारोह में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये थे क्योंकि विश्व नेता, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला तथा प्रिंस विलियम्स और उनकी पत्नी केट मिडलटन शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्वागत समारोह में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'