लाइव न्यूज़ :

क्वाड देशों के नेताओं ने चीन की तरफ से पेश चुनौतियों पर चर्चा की: सुलीवान

By भाषा | Updated: March 13, 2021 13:31 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वॉशिंगटन, 13 मार्च अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं ने क्वाड देशों की पहली बैठक में चीन की तरफ से पेश ‘‘चुनौतियों’’ पर चर्चा की और उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजिंग को लेकर उनमें से किसी को भी ‘‘भ्रम’’ नहीं है। यह बात अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवान ने कही है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा के बीच ऐतिहासिक डिजिटल क्वाड शिखर सम्मेलन के तुरंत बाद शुक्रवार को व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चारों नेता इस वर्ष मिल- बैठकर शिखर सम्मेलन करने पर सहमत हुए हैं।

सुलीवान ने कहा कि नेताओं ने दक्षिण और पूर्व चीन सागर में नौवहन की स्वतंत्रता और जोर-जबर्दस्ती से स्वतंत्रता सहित मुख्य क्षेत्रीय मुद्दों, उत्तर कोरिया परमाणु मुद्दा और म्यांमा में तख्तापलट तथा हिंसक दमन पर चर्चा की।

चीन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक से पहले सुलीवान ने कहा, ‘‘बैठक में कठिन समय से गुजरने के बावजूद बेहतर भविष्य को लेकर उम्मीदें जताई गईं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चारों नेताओं ने चीन की तरफ से पेश चुनौतियों पर चर्चा की और उन्होंने स्पष्ट किया कि उनमें से किसी को भी चीन को लेकर भ्रम नहीं है, लेकिन आज की चर्चा मूल रूप से चीन को लेकर नहीं थी।’’

सुलीवान और अमेरका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 18-19 मार्च को चीन के अपने समकक्ष यांग जाइची और विदेश मंत्री वांग यी से अलास्का के एंकरेज में मुलाकात करेंगे।

सुलीवान ने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि चीन की सरकार को स्पष्ट रूप से बता दें कि किस तरह से अमेरिका सामरिक स्तर पर आगे बढ़ना चाहता है, हमारे मौलिक हित और मूल्य क्या हैं और उनकी गतिविधियों को लेकर हमारी चिंताएं क्या हैं -- स्पष्ट रूप से हमने अपने क्वाड सहयोगियों की बातें सुनीं; ऑस्ट्रेलिया पर उनका दबाव, सेनकाकू प्रायद्वीप के पास उनका दबाव बनाना, भारत की सीमाओं पर उनकी आक्रामकता की बातों को गौर से सुना।’’

पूर्वी लद्दाख में पिछले वर्ष मई से भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास जारी सैन्य गतिरोध के बीच क्वाड शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ है।

क्वाड नेताओं ने संयुक्त बयान में ‘‘हमारे समय की चुनौतियों’’ को लेकर सहयोग मजबूत करने का संकल्प जताया।

सुलीवान ने कहा कि शुक्रवार को क्वाड शिखर सम्मेलन में ज्यादा ध्यान वर्तमान वैश्विक संकट पर था, जिसमें जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 जैसे मुद्दे शामिल थे। कोविड-19 को लेकर चारों नेताओं ने संयुक्त प्रतिबद्धता जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी