लाइव न्यूज़ :

कतर में शूरा काउंसिल के सदस्यों के निर्वाचन के लिए दो अक्टूबर को पहली बार होगा मतदान

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:15 IST

Open in App

दुबई, 22 अगस्त (एपी) कतर ने रविवार को कहा कि वह देश के शीर्ष सलाहकार परिषद शूरा काउंसिल के सदस्यों के निर्वाचन के लिए पहली बार दो अक्टूबर को मतदान कराएगा। सरकारी ‘कतर समाचार एजेंसी’ की खबर के अनुसार, शाही फरमान के जरिए तारीख की घोषणा की गई।शूरा काउंसिल के चुनाव का लक्ष्य राजशाही शासन वाले देश के प्रशासन में लोगों की आवाज को और जगह देना है। कतर के शासक अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने इस चुनाव को देश के लिए ‘‘महत्वपूर्ण कदम’’ बताया है। इस चुनाव के जरिए देश के नागरिकों को 45 सदस्यीय शूरा काउंसिल में से 30 सदस्यों के निर्वाचन का अधिकार होगा। अभी तक शूरा काउंसिल के सदस्यों का मनोनयन होता था। काउंसिल के पास कार्यपालिका का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन वह नये कानूनों और नीतियों पर अमीर को सलाह देती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कतर के कितने नागरिक इस चुनाव में मतदान कर सकेंगे और मतदान के लिए पंजीकरण का काम पिछले कई सप्ताह से चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल