लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को अराजक हाल में छोड़कर अमेरिकी वापसी की पुतिन ने आलोचना की

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:37 IST

Open in App

मॉस्को, 24 अगस्त (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान को अराजकता वाले हाल में छोड़ने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की आलोचना की है। क्रेमलिन पार्टी, यूनाइटेड रूस की बैठक को संबोधित करते हुए मंगलवार को पुतिन ने कहा कि आतंकवादी उथल-पुथल हालात का इस्तेमाल अफगानिस्तान की सीमा से लगे पूर्ववर्ती सोवियत संघ के मध्य एशियाई देशों को अस्थिर करने के लिए कर सकते हैं। पुतिन ने कहा, ‘‘एक खतरा है कि अफगानिस्तान में शरण पाने वाले आतंकवादी और विभिन्न समूह हमारे पश्चिमी सहयोगियों द्वारा पैदा की गयी अराजकता का इस्तेमाल करेंगे और पड़ोसी देशों में विस्तार करने की कोशिश करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे देश और उसके सहयोगियों के लिए सीधा खतरा पैदा करेगा।’’ इसके साथ ही, पुतिन ने कहा कि रूस ने अफगानिस्तान में 10 साल के सोवियत युद्ध से सबक सीख लिया है और वह अफगानिस्तान में उथल-पुथल से दूर रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में संभावित वृद्धि और विस्थापन की समस्याओं का बढ़ना भी रूस के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

भारतआत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

विश्वपुतिन ने ईरान के लिए ‘अटूट’ समर्थन की घोषणा की, मोजतबा को नया नेता नियुक्त होने पर बधाई दी

कारोबारअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बजाय संकट के साथी रूस पर ही भरोसा करने में भलाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा