लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमलाः पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका के बारे में और मांगे सबूत 

By भाषा | Updated: March 28, 2019 06:06 IST

भारत ने 27 फरवरी को नयी दिल्ली में पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को डोजियर सौंपा था जिसमें पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद की संलिप्तता का विशिष्ट विवरण था। 

Open in App

पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकवादी हमले में जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन के देश में शिविरों की मौजूदगी के संबंध में बुधवार को भारत से और सबूत मांगे हैं। पुलवामा आतंकवादी हमले को घटना बताते हुए विदेश कार्यालय ने कहा कि विदेश सचिव तहमिना जंजुआ द्वारा भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और ‘‘पुलवामा घटना’’ के संबंध में ‘‘प्रारंभिक निष्कर्ष’’ साझा किए गए।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पुलवामा हमले पर भारतीय डोजियर की जांच के बाद प्रारंभिक निष्कर्ष भारत के साथ साझा किए गए।

भारत ने 27 फरवरी को नयी दिल्ली में पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को डोजियर सौंपा था जिसमें पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद की संलिप्तता का विशिष्ट विवरण था। 

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘हमने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए भारत से और जानकारी / सबूत मांगे हैं।’’ विदेश कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत द्वारा विश्वसनीय सबूत दिए जाने पर जांच में सहयोग की पेशकश की थी। इस पेशकश के जवाब में पाकिस्तान को एक दस्तावेज सौंपा गया था।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट