लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में ‘स्वास्थ्य पास’ के खिलाफ प्रदर्शन जारी

By भाषा | Updated: August 21, 2021 23:04 IST

Open in App

पेरिस, 21 अगस्त (एपी) फ्रांस में रेस्तराओं और कैफे, सांस्कृतिक स्थलों, खेल स्थलों में जाने और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए जरूरी कोविड-19 स्वास्थ्य पास (अनुमति पत्र) का विरोध करने के लिए शनिवार को देश के कई शहरों में हजारों लोगों ने मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने लगातार छठे दिन विरोध जताया और इसे आजादी पर पाबंदी बताते हुए इस कदम की निंदा की। विरोध कर रहे कुछ लोगों ने तो दावा किया कि फ्रांस सरकार टीकाकरण को आंख मूंदकर अनिवार्य बना रही है। पेरिस में विभिन्न समूहों ने चार जगहों पर प्रदर्शन आयोजित किये और इसके अलावा देश के अन्य शहरों तथा कस्बों में 200 से अधिक जगहों पर प्रदर्शन हुए। पिछले सप्ताह भी दो लाख से अधिक प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे थे। इस स्वास्थ्य पास से पता चलता है कि लोग पूरी तरह टीका लगवा चुके हैं, हाल ही में उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है या उनके पास हाल ही में कोविड-19 से स्वस्थ होने का प्रमाण है। अधिकारियों ने फ्रांस के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 15 सितंबर तक टीकाकरण अनिवार्य किया है। प्रदर्शन के बावजूद सर्वेक्षणों से पता चलता है कि अधिकतर फ्रांसीसी नागरिक इस स्वास्थ्य पास के समर्थन में हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने 12 जुलाई को इस कदम की घोषणा की थी जिसके बाद से यहां लाखों लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली है। फ्रांस में पिछले महीने से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और हर रोज करीब 22,000 नये मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से आंकड़ा इसी स्तर पर स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा