लाइव न्यूज़ :

चीनी राष्ट्रीय दिवस पर हॉन्ग-कॉन्ग में प्रदर्शनकारियों ने लहराया तिरंगा झंडा, सोशल मीडिया पर वायरल

By अनुराग आनंद | Updated: October 2, 2020 11:04 IST

चीन के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर जहां लाखों को लोग घर से मनोरंजन के लिए निकले। वहीं, हॉन्गकॉन्ग में कई लोगों ने चीनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी राष्ट्रीय दिवस के मौके पर हॉन्ग-कॉन्ग के लोगों ने चीन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।इस समय कई लोग अपने शरीर में तिरंगा झंडा लपेटे हुए थे, जबकि कई लोग तिरंगा झंडा लहरा रहे थे।चीनी पत्रकार के पूछने पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्योंकि भारत चीन से लड़ रहा है, इसलिए वह मेरा दोस्त है। 

नई दिल्ली: बीते कल (गुरुवार) चीनी राष्ट्रीय दिवस के मौके पर हॉन्ग-कॉन्ग में लोकतंत्र के समर्थक प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा झंडा लहराकर चीन का विरोध किया। इस दौरान वहां मौजूद एक चीनी पत्रकार ने इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद करने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो रहा है। 

बता दें कि चीनी राष्ट्रीय दिवस के मौके पर हॉन्ग-कॉन्ग के लोगों ने चीन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस समय कई लोग अपने शरीर में तिरंगा झंडा लपेटे हुए थे, जबकि कई लोग तिरंगा झंडा लहरा रहे थे। जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि आप भारतीय झंडा क्यों लहरा रहे हो? तो इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्योंकि भारत चीन से लड़ रहा है, इसलिए वह मेरा दोस्त है। 

गैर-कानूनी प्रदर्शन करने के आरोप में 86 गिरफ्तार-

बता दें कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस दौरान वहां कई प्रदर्शकारी भारत के समर्थन में नारा भी लगा रहे थे। पत्रकार की मानें तो कुछ लोगों को वहां स्टैंड विद इंडिया बोलते भी सुना गया। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने हॉन्ग-कॉन्ग प्रशासन से प्रदर्शन करने के लिए अनुमति नहीं ली थी। इस वजह से स्थानीय प्रशासन ने गैर-कानूनी सभा आयोजित करने के जुर्म में करीब 86 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

लाखों की संख्या में सड़कों पर उतरे चीनी लोग-

चीन में छुट्टियों का मौसम शुरू होते ही गुरुवार को राष्ट्रीय दिवस और मध्य शरद ऋतु उत्सव मनाने के लिए लाखों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए।

वुहान और देश के शेष हिस्से के इस साल जनवरी में कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित होने के बाद चीन में यह छुट्टियों का पहला बड़ा मौसम है। ज्यान आन मेन चौक पर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय दिवस समारोह शुरू हुए।

चीन के लिए छुट्टी का दूसरा सबसे बड़ा दिन

बता दें कि चीन के लोगों के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा छुट्टी का दिन होता है। इस दौरान लाखों लोग विदेश यात्रा करते हैं और अपने रिश्तेदारों के यहां और पर्यटन स्थलों की यात्रा करते हैं।

कोविड-19 पर नियंत्रण पाने के बाद चीन ने घरेलू यात्रा से पाबंदी हटा दी है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर अभी भी प्रतिबंध है।

टॅग्स :चीनहॉन्ग कॉन्गपत्रकारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल